1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News Live Update: यूक्रेन ने कहा- रूस ने अस्पताल पर किया हमला, मलबे के नीचे दबे हैं बच्चे

Russia Ukraine News Live Update: यूक्रेन ने कहा- रूस ने अस्पताल पर किया हमला, मलबे के नीचे दबे हैं बच्चे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Mar 09, 2022 10:31 pm IST

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन में भारतीयों समेत कई विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। रूस ने इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को यूक्रेन में सीजफायर लागू करने की घोषणा की है। भारत की तरफ से भी लगातार अपने छात्रों को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Russia Ukraine News- India TV Hindi
Russia Ukraine News Image Source : INDIA TV

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन में भारतीयों समेत कई विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। रूस ने इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को यूक्रेन में सीजफायर लागू करने की घोषणा की है। भारत की तरफ से भी लगातार अपने छात्रों को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। UN के मानवाधिकार मिशन ने बताया कि रूसी सेना की कार्रवाई में 1 हजार 335 आम लोग घायल हुए हैं। इसमें 474 लोगों की हत्या और 861 घायल हुए हैं। युद्ध में 38 बच्चों की भी मौत हो चुकी है और 71 घायल हुए हैं। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने इस बीच UK के सैनिकों को बिना इजाजत यूक्रेन की सीमा में दाखिल होने पर रोक लगा दी है।

Russia Ukraine News 9 March

Auto Refresh
Refresh
  • 10:31 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    यूक्रेन ने कहा- रूस ने अस्पताल पर किया हमला, मलबे के नीचे दबे हैं बच्चे

    यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूस के हमले में दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में बच्चों के अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र को निशाना बनाया गया। बुधवार को नगर परिषद के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान में कहा गया कि अस्पताल को 'भारी' क्षति हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, 'मलबे के नीचे लोग, बच्चे दबे हैं।' उन्होंने हमले को ‘अत्याचार’ करार दिया।

    ज़ेलेंस्की के कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो ताइमोशेंको ने कहा कि अधिकारी मारे गए या घायल हुए लोगों की संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार सुबह नए संघर्षविराम की घोषणा की, ताकि हजारों नागरिक कीव के आसपास के शहरों के साथ-साथ दक्षिणी शहरों-मारियुपोल, एनरहोदर और वोल्नोवाखा, पूर्व में इज़्यूम और उत्तर पूर्व में सूमी से सुरक्षित निकल सकें।

    युद्ध के चलते यूक्रेन को भारी तबाही का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें आम लोग भी चपेट में आ रहे हैं।

  • 6:37 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    कीव से हजारों लोगों को निकालने के प्रयास जारी: जेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि राजधानी कीव और इसके आसपास के शहरों से करीब 18,000 लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि यह कवायद यूक्रेन के भीतर कई मानवीय गलियारों से व्यापक निकासी प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने संघर्षविराम के वादे का उल्लंघन करने को लेकर खिलाफ रूस के सशस्त्र बलों को चेतावनी दी।

    जेलेंस्की ने फिर से विदेशी हवाई मदद की अपील करते हुए कहा, हमें विमान भेजें। पश्चिमी देशों ने सैन्य उपकरण भेजे हैं और यूक्रेन के पूर्वी मोर्चे पर सेना की मौजूदगी बढ़ा दी है, लेकिन वे हवाई सहायता प्रदान करने और रूस के साथ सीधे युद्ध में शामिल होने को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। जेलेंस्की ने असमान्य रूप से रूसी भाषा में रूस के सैनिकों से यूक्रेन छोड़ने की अपील की। 

    जेलेंस्की ने कहा, ‘लगभग दो सप्ताह से जारी हमारे प्रतिरोध ने आपको दिखा दिया है कि हम समर्पण नहीं करेंगे क्योंकि यह हमारा घर है। यहां हमारे परिवार और बच्चे हैं। हम अपनी भूमि को वापस जीतने तक लड़ेंगे। यदि आप घर चले जाते हो तो आप अब भी स्वयं को बचा सकते हो।’

  • 12:17 PM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    रूस में व्यापार नहीं करेगा KFC और Pizza Hut

    रूस और यूक्रेन के युद्ध को देखते हुए KFC, पिज्जा हट ने रूस में अपना ऑपरेशन बंद कर दिया है। दोनों की मूल कंपनी ने कहा कि वह रूस में अपना सारा निवेश भी खत्म कर रही है और रेस्त्रां भी बंद कर देगी। रूस में अभी 1 हजार KFC और 50 पिज्जा हट हैं।

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    पाकिस्तानी छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद

  • 7:46 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    इन कंपनियों ने रूस में बंद किया कारोबार

    यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद विदेशी कंपनियां रूस से लगातार अपना कारोबार समेट रही हैं। अब McDonald's, Coca-Cola, PepsiCo, Starbucks, General Electric, Shell, Unilever, Conde Nast ने रूस में अपना व्यवसाय बंद कर दिया है।

  • 7:16 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    अमेरिका ने ठुकराया पोलैंड का ऑफर

    अमेरिका ने पोलैंड से रूस में निर्मित लड़ाकू विमान लेने से साफ इनकार कर दिया है। NATO का हिस्सा होने के चलते पोलैंड ने अमेरिका को जर्मनी के बेस कैंप में MiG-29 लड़ाकू विमान खड़ा करने का ऑफर दिया था, लेकिन इसे अमेरिका ने रिजेक्ट कर दिया है।

  • 7:11 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    बिना इजाजत यूक्रेन में दाखिल नहीं हो पाएंगे UK के सैनिक

    ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि UK के सर्विसमैन बिना इजाजत यूक्रेन की सीमा में दाखिल नहीं हो सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश