1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: रूस-यूक्रेन युद्ध का 27वां दिन, रूसी सेना का दावा मारियुपोल पर किया कब्जा

Russia Ukraine News: रूस-यूक्रेन युद्ध का 27वां दिन, रूसी सेना का दावा मारियुपोल पर किया कब्जा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2022 08:16 am IST,  Updated : Mar 22, 2022 08:16 am IST

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 27वां दिन है, वहीं रूस की तरफ से बड़ा दावा किया गया है। रूसी सेना का दावा है कि उसने मारियुपोल पर कब्जा कर लिया है। रूस के समर्थन में चेचन लड़ाके यूक्रेन के शहर मारियुपोल में दाखिल हो गए हैं। चेचन के लड़ाकों के कमांडर ने खुद एक वीडियों जारी भी की है। 

Represantative Image- India TV Hindi
Represantative Image Image Source : ANI

रूस-यूक्रेन युद्ध का कोई भी हल निकलता हुआ दिखाई नही दे रहा है। दोनों देशों के बीच चल रहे इस युद्ध का 27 दिन हो चुके हैं। रूस जहां एक तरफ कीव में दाखिल होने के साथ-साथ पूरी तरह से कब्जा करने में जुटा हुआ है। वही दूसरी तरफ एक बड़ा दावा रूसी सेना कि तरफ से किया गया है। दावा मारियुपोल पर कब्जा करने को लेकर है जो यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पड़ता है। कहा जा रहा है कि चेचन के लड़ाकों ने मारियुपोल पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है।

शहर को किया पूरी तरह तबाह

चेचन लड़ाकों का कहर मारियुपोल पर कहर बनकर टूटा है। इस बंदरगाह शहर में ज्यादातर इमारतें खंडर में तब्दील हो चुकी हैं। इस शहर पर भारी बमबारी की गई है। मारियुपोल नगर परिषद ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने शहर में बड़ी संख्या में निवासियों को जबरन रूस भेज दिया है। इसमे ज्यादातर महिलाएं और बच्चें शामिल हैं और ये भी नही बताया जा रहा है कि इन लोगों को कहा लेकर जाया जा रहा है।

रूसी सानिकों ने युद्ध अपराध किया है-जेलेंसकी

मारियुपोल पर हुए हमले कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कड़े शब्दों में निंदा की है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंसकी ने कहा है कि मारियुपोल पर रूसी सैनिकों के द्वारा हुआ हमला इतिहास में दर्ज होगा। रूसी सैनियों ने मारियुपोल पर हमला करके युद्ध अपराध किया है। जेलेंसकी ने आगे कहा कि ‘एक शांतिपूर्ण शहर पर इतनी भयानक बर्बरता दिखाने पर इतिहास रूस को कभी माफ नही करेगा। यह एक ऐसा आंतक है जिसे आने वाली सदियों तक याद किया जाएगा।‘  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश