1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News : रूसी सैनिकों को यूक्रेन की सीमा में दाखिल होते देखा गया, विद्रोही इलाकों में हमले

Russia Ukraine News : रूसी सैनिकों को यूक्रेन की सीमा में दाखिल होते देखा गया, विद्रोही इलाकों में हमले

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 23, 2022 08:47 am IST,  Updated : Dec 15, 2022 04:52 pm IST

विद्रोही इलाकों में यूक्रेन की सेना को निशाना बनाकर हमला भी किया जा रहा है जिसमें यूक्रेन के एक सैनिक की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।

Ukraine- India TV Hindi
Ukraine Image Source : AP/PTI

Highlights

  • रूसी टैंकों को डोनेत्सक और लुहांस्क में घुसते देखा गया
  • अमेरिका समेत कई देशों ने रूस पर लगाया प्रतिबंध

पूर्वी यूक्रेन के दो इलाकों को रूस की तरफ से स्वतंत्र घोषित करने के बाद रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि यूक्रेन की सीमा में रूसी सैनिकों को घुसते देखा गया है। रूसी टैंकों को डोनेत्सक और लुहांस्क में घुसते देखा गया है। इसके साथ ही इन विद्रोही इलाकों में यूक्रेन की सेना को निशाना बनाकर हमला भी किया जा रहा है जिसमें यूक्रेन के एक सैनिक की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले दोनों इलाकों लुहांस्क और डोनेत्सक को अलग देश की मान्यता दी है। पुतिन की इस घोषणा के साथ ही रूस की सैनिकों का इन इलाकों में घुसने का रास्ता साफ हो गया था। इस संबंध में पहले से ही रिपोर्ट आ रही थी कि बख्तरबंद तोपों के साथ रूस की सेना का 200 से अधिक वाहनों का काफिला यूक्रेन के सीमावर्ती इलाकों की ओर बढ़ रहा था। रूस की इस घोषणा ये यह चिंता बढ़ गयी है कि उसने यूक्रेन के साथ सीधी लड़ाई की ठान ली है।

रूस की सेना के विद्रोहियों के इलाके में घुसते ही लड़ाई तेज हो गयी है। यूक्रेन की ओर स्थित एक विद्युम संयंत्र में मंगलवार सुबह को धमाका हुआ, जिसमें यूक्रेन के दो नागरिक मारे गये और 12 अन्य घायल हो गये। रूस के इस कदम से पश्चिमी देशों में काफी रोष व्याप्त है और उन्होंने उस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगा दी है।

नाटो ने इसी बीच यूक्रेन के राजदूत के साथ आपात बैठक बुलायी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस के पांच बैंकों और तीन अमीरों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। उन्होंने साथ ही कहा है कि रूस की कंपनियां अब स्टर्लिग और डॉलर में पूंजी नहीं जुटा पायेंगी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी नागरिकों को विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में कारोबार नहीं करने को कहा है। जर्मनी के चांसलर ओलफ शोल्ज ने रूस के कई अरब डॉलर की नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैर पाइप परियोजना को मंजूरी नहीं देने का फैसला किया है।

इनपुट-एजेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश