1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News : यूक्रेन पर हमले का खतरा टला ! रूस का ऐलान-सैन्य अभ्यास खत्म, वापस लौट रही है सेना

Russia Ukraine News : यूक्रेन पर हमले का खतरा टला ! रूस का ऐलान-सैन्य अभ्यास खत्म, वापस लौट रही है सेना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2022 02:32 pm IST,  Updated : Feb 16, 2022 03:25 pm IST

रूस ने ऐलान किया है कि क्रीमिया में उसका सैन्य अभ्यास खत्म हो गया है और अब उसकी सेना वहां से वापस लौट रही है।

Ukranian Servicemen- India TV Hindi
Ukranian Servicemen Image Source : AP

Highlights

  • रूस ने कल सैनिकों के पहले जत्थे की वापसी का ऐलान किया था
  • रूस कहा कि यूक्रेन की सीमा पर उसका सैन्य अभ्यास खत्म हो गया है
  • सैन्य अभ्यास के बाद वापस लौट रही है सेना

Russia Ukraine News : यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी खबर यह है कि यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा टलता नजर आ रहा है। रूस ने ऐलान किया है कि यूक्रेन की सीमा पर उसका सैन्य अभ्यास खत्म हो गया है और अब सैनिक वहां से वापस लौट रहे हैं। युद्ध की आशंका से चिंतित दुनिया के लोगों को रूस के इस ऐलान से बड़ी राहत मिली है। 

रूस ने ऐलान किया है कि क्रीमिया में उसका सैन्य अभ्यास खत्म हो गया है और अब रूस की सेना वहां से वापस लौट रही है। इससे पहले रूस ने कल सैनिकों के पहले जत्थे की वापसी का ऐलान किया था। उधर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आशंका अब भी बनी हुई है और अमेरिका हमले का ‘‘निर्णायक’’ जवाब देने के लिए तैयार है। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे को हल करने के लिए कूटनीतिक तरीके से बातचीत के लिए अब भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि रूस के 1,50,000 से अधिक सैनिक अब भी यूक्रेन सीमा पर एकत्रित हैं। क्रेमलिन ने यूक्रेन पर हमला करने की योजना से बार-बार इनकार किया है, लेकिन मांग की है कि नाटो यूक्रेन और अन्य पूर्व सोवियत देशों को अपने सदस्यों के तौर पर शामिल न करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश