1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. तीसरे विश्व युद्ध की आहट है रूस-यूक्रेन का युद्ध? अमेरिका की चेतावनी के बाद भी नहीं माने पुतिन

तीसरे विश्व युद्ध की आहट है रूस-यूक्रेन का युद्ध? अमेरिका की चेतावनी के बाद भी नहीं माने पुतिन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2022 11:49 am IST,  Updated : Feb 24, 2022 11:55 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी रूस की इस हरकत को लेकर पहले से ही दुनिया को चेता रहे थे। बाइडेन ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर रूस कुछ ऐसा करता है तो उसे इसके परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।

Russia President Vladimir Putin- India TV Hindi
Russia President Vladimir Putin Image Source : PTI

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन का ऐलान किया था। इसके तुरंत बाद रूसी सेना ने यूक्रेन की सीमा में दाखिल होना शुरू कर दिया था। रूस की सेना यूक्रेन में दाखिल होने के बाद लगातार हमले कर रही है। कुछ समय बाद रूस के लड़ाकू विमान यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गए थे। पूरी दुनिया के लिए ये चौंकाने वाला था क्योंकि अमेरिका इस पूरे मसले पर यूक्रेन के साथ खड़ा नज़र आ रहा था। 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी रूस की इस हरकत को लेकर पहले से ही दुनिया को चेता रहे थे। बाइडेन ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर रूस कुछ ऐसा करता है तो उसे इसके परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या अमेरिका अभी भी यूक्रेन के साथ खड़ा हुआ नज़र आएगा? क्योंकि यूक्रेन के साथ अमेरिका के होने का सीधा मतलब है कि रूस भी इस पर चुप नहीं रहेगा। 

अमेरिका की चेतावनी को किया नज़र अंदाज-

अमेरिका के इस युद्ध में कूदने के बाद चीन भी आगे आ सकता है। चीन लगातार रूस का साथ दे रहा है। कुछ दिन पहले पुतिन और शी जिनपिंग की मुलाकात भी हुई थी। व्लादिमीर पुतिन ने इसके बाद यूक्रेन को साफ कहा था कि वह अगर नहीं माना तो रूस अपनी कार्रवाई तेज करेगा। एक्सपर्ट्स कयास लगा रहे थे कि ये मुलाकात युद्ध से पहले जानबूझकर की गई थी।

रूस का फाइटर जेट मार गिराया- यूक्रेन

रूस ने अब साफ कर दिया है कि वह पीछे नहीं हटने वाला है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने के लिए भी कह दिया है। धीरे-धीरे अगर ऐसा ही चलता रहा तो इसमें कई देश कूद सकते हैं। फिलहाल भारत रूस और यूक्रेन से शांति की अपील ही करता नज़र आ रहा है। यूक्रेन ने इस बीच दावा किया है कि उसने रूस के फाइटर जेट को मार गिराया है। यानी यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई करने के लिए तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश