1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Ukraine War: एलन मस्क ने बताए वो तरीके, जिनसे यूक्रेन में तुरंत खत्म हो जाएगा युद्ध, सुनते ही भड़के राष्ट्रपति जेलेंस्की, गालियां दे रहे यूक्रेनी लोग

Ukraine War: एलन मस्क ने बताए वो तरीके, जिनसे यूक्रेन में तुरंत खत्म हो जाएगा युद्ध, सुनते ही भड़के राष्ट्रपति जेलेंस्की, गालियां दे रहे यूक्रेनी लोग

 Written By: Shilpa
 Published : Oct 05, 2022 07:34 am IST,  Updated : Oct 05, 2022 02:27 pm IST

Volodymyr Zelenskyy Elon Musk Fight: व्यंग्यात्मक लहजे में जवाब देते हुए जेलेंस्की ने ट्विटर पर लोगों के सामने एक प्रश्न रखा, ‘आपको कौन सा एलन मस्क अधिक पसंद है: वह जो यूक्रेन का समर्थन करते हैं या वो जो रूस का समर्थन करते हैं।’

Volodymyr Zelenskyy Elon Musk Fight- India TV Hindi
Volodymyr Zelenskyy Elon Musk Fight Image Source : INDIA TV

Highlights

  • एलन मस्क और जेलेंस्की की हुई लड़ाई
  • ट्विटर पर भिड़े राष्ट्रपति और उद्योगपति
  • यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर हुई बहस

Volodymyr Zelenskyy Elon Musk Fight: रूस के आक्रमण पर पूर्ण विराम लगाने के लिए टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क द्वारा विभाजनकारी प्रस्ताव देने पर उनका यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के साथ ट्विटर पर युद्ध छिड़ गया है। मस्क ने सोमवार को ट्वीट किया कि शांति कायम करने के लिए रूस को क्रीमिया प्रायद्वीप को अपने पास रखने दिया जाना चाहिए, जिसपर उसने 2014 में कब्जा किया था। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को नाटो से जुड़ने की कोशिश का परित्याग कर तटस्थ स्थिति अपना लेना चाहिए। 

उन्होंने यूक्रेन और उसके समर्थकों के लिए तब हद पार कर दी, जब उन्होंने सुझाव दिया कि क्रेमलिन द्वारा कराए गए ‘जनमत संग्रह’ के बाद जिन चार क्षेत्रों को रूस मिलाने जा रहा है, वहां दोबारा संयुक्त राष्ट्र द्वारा जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए। मस्क ने एक ट्विटर पोल भी शुरू किया और सवाल पूछा कि क्या ‘लोगों की इच्छा से’ यह तय होना चाहिए कि कब्जा किए गए क्षेत्र यूक्रेन का हिस्सा रहेंगे या रूस का हिस्सा।

व्यंग्यात्मक लहजे में जवाब देते हुए जेलेंस्की ने ट्विटर पर लोगों के सामने एक प्रश्न रखा, ‘आपको कौन सा एलन मस्क अधिक पसंद है: वह जो यूक्रेन का समर्थन करते हैं या वो जो रूस का समर्थन करते हैं।’ इस पर मस्क ने जेलेंस्की से कहा, ‘मैं अब भी यूक्रेन का समर्थन करता हूं लेकिन मैं समझ गया हूं कि युद्ध के और बढ़ने से यूक्रेन और संभवत: दुनिया को बड़ा नुकसान होगा। ’

यूक्रेन के 4 क्षेत्रों को रूस ने खुद में शामिल किया

यूक्रेन के कब्जे वाले हिस्सों के विलय की घोषणा के लिए मॉस्को के भव्य सेंट जॉर्ज हॉल में क्रेमलिन द्वारा आयोजित समारोह में पुतिन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों को रूस में शामिल करना “लाखों लोगों की पंसद है“ जिनका रूसी संघ के साथ साझा इतिहास रहा है। दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया को रूस में शामिल करने की घोषणा की गई है।

पुतिन ने कहा, “हम कीव के सत्ताधारियों से शत्रुता को तुरंत समाप्त करने, उस युद्ध को समाप्त करने का आह्वान करते हैं, जिसे उन्होंने 2014 में वापस शुरू किया था। हम उनसे बातचीत दोबारा शुरू करने की अपील करते हैं। हम इसके लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा, 'लेकिन हम दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया में लोगों की पसंद पर चर्चा नहीं करेंगे। रूस उनके साथ विश्वासघात नहीं करेगा।' रूसी राष्ट्रपति ने जो स्पष्ट नहीं किया, वह यह है कि ये नवनिर्मित तथाकथित रूसी क्षेत्र वास्तव में किसका प्रतिनिधित्व करते हैं।

हमले से पहले ही गणराज्य घोषित किया

गौरतलब है कि यूक्रेन पर फरवरी में हमला शुरू करने से एक दिन पहले पुतिन ने डोनबास क्षेत्र के दोनेत्स्क और लुहांस्क को गणराज्य घोषित कर दिया था। मौजूदा समय में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के स्थल जापोरिज्जिया के आसपास समेत सभी चार क्षेत्रों में भयंकर लड़ाई जारी है। एक अनुमान के मुताबिक 40 हजार वर्ग मील में फैले यह चारों प्रांत यूक्रेन के कुल क्षेत्रफल का करीब 15 प्रतिशत हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सैनिकों ने जापोरिज्जिया में आम लोगों के एक काफिले को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है। रूस ने इसके लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश