1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: रूसी सेना को जंग में मिली बहुत बड़ी सफलता, यूक्रेन को लगा तगड़ा झटका

Russia Ukraine War: रूसी सेना को जंग में मिली बहुत बड़ी सफलता, यूक्रेन को लगा तगड़ा झटका

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Mar 13, 2025 03:29 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 03:43 pm IST

रूस ने जंग में यूक्रेन को बड़ा झटका दिया है। रूसी सेना ने कहा है कि उसने कुर्स्क क्षेत्र के सबसे बड़े शहर सुदजा पर कब्जा कर लिया है।

रूस यूक्रेन के बीच जंग- India TV Hindi
रूस यूक्रेन के बीच जंग Image Source : AP

Russia ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग में रूसी सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने कहा है कि उसने कीव द्वारा नियंत्रित कुर्स्क क्षेत्र के सबसे बड़े शहर सुदजा पर कब्जा कर लिया है।  सुदजा पर कब्जे के लिए रूस और यूक्रेनी सेनाओं के बीच भीषण जंग चल रही थी। इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया था कि उसके सैनिकों ने सुदजा के उत्तर और उत्तर-पश्चिम में चार गांवों पर कब्जा कर लिया है। अगस्त 2024 में अचानक सीमा पार से किए गए हमले के बाद से यूक्रेनी सेना ने सुदजा पर कब्जा कर लिया था।

रूस की सेना ने क्या किया

बता दें कि हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच जंग में रूसी युद्ध ब्लॉगर्स ने बड़ा दावा किया था। ब्लॉगर्स ने दावा किया था कि रूसी स्पेशल फोर्स के जवान एक गैस पाइपलाइन के अंदर कई किलोमीटर पैदल चल कर गए जिससे वो कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों पर पीछे से हमला कर सकें। हमला करने वालों में रूस के सहयोगी उत्तर कोरिया के कुछ सैनिक भी शामिल थे।

ट्रंप ने दी पुतिन को चेतावनी

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के साथ अब युद्धविराम से इनकार करना "रूस के लिए विनाशकारी होगा।" ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी वार्ताकार यूक्रेन के साथ संभावित युद्धविराम पर बातचीत के लिए रूस जा रहे हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब एक दिन पहले कीव ने सऊदी अरब के जेद्दा में हुई अमेरिकी अधिकारियों के साथ वार्ता में रूस के साथ 30 दिनों के युद्धविराम पर सहमति जताई है। ट्रंप की ओर से यूक्रेन का यह संदेश और प्रस्ताव पुतिन के पास भेजा भी जा चुका है, लेकिन क्रेमलिन ने अभी इस पर अपना रुख साफ नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:

Pakistan Train Hijack: "50 से 60 लोगों को मरते देखा", चश्मदीद फौजी ने पाकिस्तानी सेना के दावे की खोली पोल

Pakistan Jaffar Express : ट्रेन अपहरण की घटना के बाद बलूचिस्तान जाएंगे पाक पीएम शहबाज शरीफ, जानें क्या है प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश