1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: युद्ध के मैदान से आए एक VIDEO ने मचा दिया है दुनिया में बवाल, जानें इसमें क्या है

Russia Ukraine War: युद्ध के मैदान से आए एक VIDEO ने मचा दिया है दुनिया में बवाल, जानें इसमें क्या है

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 10, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 03:59 pm IST

रूस-यूक्रेन युद्ध के मैदान से दिल दहला देने वाले 2 वीडियो सामने आए हैं। इनमें रूसी सैनिक आत्म समर्पण कर चुके यूक्रेनी फौजियों का निर्दयता से गला काटते देखे जा रहे हैं। इस वीडियो ने वैश्विक स्तर पर खलबली मचा दी है।

रूस-यूक्रेन युद्ध (फाइल फोटो)- India TV Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध (फाइल फोटो) Image Source : AP

रोम: रूस-यूक्रेन युद्ध के मैदान से सामने आए 2 वीडियो ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। इन दोनों वीडियो में युद्ध के रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों को कैद किया गया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल सहम जाएगा। इस वीडियो में रूसी सेना पर यूक्रेनियन आर्मी पर क्रूरता करते दिखाया गया है। इनमें से एक वीडियो में जहां यूक्रेन के युद्धबंदी जीवित दिखाई देते हैं तो दूसरे में, वे मृत दिखाई देते हैं। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को एक यूक्रेनी ड्रोन का वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें रूसी वर्दी पहने सैनिकों को कीव के सैनिकों को मारते हुए दिखाया गया है, जिन्होंने उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

एजेंसी ने उसी घटना का एक दूसरा वीडियो भी खोजा है, जिसे रूसी ड्रोन द्वारा रिकॉर्ड किया गया है, जो इस बात पर प्रकाश डालता है कि मॉस्को इसे कैसे दिखाना चाह रहा है। इन वीडियो का एक साथ विश्लेषण करने पर ये तीन साल पुराने युद्ध के एक महत्वपूर्ण समय में एक बड़ी कहानी बयां करते हैं। आइए, तस्वीरों और उनके निहितार्थों के बारे में जानते हैं। यूक्रेनी वीडियो क्या दर्शाता है? यूक्रेनी अधिकारियों ने जिस यूरोपीय देश के साथ वीडियो साझा किया है, उसके सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो यूक्रेन की 128वीं माउंटेन ब्रिगेड द्वारा 13 मार्च को दक्षिणी यूक्रेन के पियातिखातकी गांव के बचे हुए हिस्से में लिया गया था।

आत्म समर्पण कर चुके यूक्रेनी सैनिकों को क्रूरता से रूसियों ने मारा

एपी ने अधिकारियों से इस शर्त पर वीडियो प्राप्त किया कि उनकी पहचान जाहिर नहीं की जाएगी क्योंकि उन्हें इसे जारी करने का अधिकार नहीं था। वीडियो में चार यूक्रेनी दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था। वे मुंह के बल जमीन पर लेटे हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी तलाशी लेने के बाद, एक रूसी व्यक्ति एक कैदी के पास जाता है, अपनी बंदूक उठाता है और गोलीबारी शुरू कर देता है। वीडियो को देखें तो एक अन्य सैनिक भी गोली चलाता है, फिर उसे लोड करता है। एक तीसरा रूसी इसमें शामिल हो जाता है, और करीब से कम से कम दो गोलियां चलाता है, जिससे एक व्यक्ति का हेलमेट - और सिर - उड़ जाता है। इस तरह रूसी जवान एक-एक करके चारों को मार गिराते हैं।

यूक्रेनी एजेंसी ने शुरू की जांच

रूसी वीडियो क्या दिखाता है? उसी दिन पियातीखातकी में रूस के एक ड्रोन द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो एपी को रूस समर्थक एक सोशल मीडिया मंच से मिला। इसकी पृष्ठभूमि में भयावह और कर्कश संगीत है और इसमें तीन रूसी सैनिकों को दिखाया गया है जो बंदूक की नोंक पर, आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी नागरिकों को एक खंडहर से बाहर निकालते हैं। इसके बाद यूक्रेनी सैनिकों को जमीन पर पड़ा दिखा गया है, लेकिन जिंदा। इस बारे में यूक्रेन की 128वीं माउंटेन ब्रिगेड एजेंसी ने कहा कि वह टिप्पणी नहीं कर सकती क्योंकि मौतों की जांच संदिग्ध युद्ध अपराध के रूप में की जा रही है। यूक्रेन की एजेंसी ने जांच शुरू करने की पुष्टि की। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यूक्रेन के युद्धबंदियों से रूस के व्यवहार के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी सैनिकों के साथ अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार व्यवहार करता है और युद्धबंदियों की हत्या को प्रोत्साहित नहीं करता। (एपी)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश