1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस ने फिर यूक्रेन पर ढाया कहर, मिसाइल हमले में 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत से थर्राया शहर

रूस ने फिर यूक्रेन पर ढाया कहर, मिसाइल हमले में 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत से थर्राया शहर

 Published : Apr 19, 2024 04:33 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 04:33 pm IST

रूस ने यूक्रेन पर एक और बड़ा मिसाइल हमला किया है। बमवर्षकों से बरसाए गए बम में 3 बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई है। कई इमारतें धराशायी हो गई हैं। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

यूक्रेन पर रूसी बमवर्षक ने बरसाई मौत (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
यूक्रेन पर रूसी बमवर्षक ने बरसाई मौत (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : AP

Russia-Ukraine War: रूस ने इस हफ्ते में तीसरी बार यूक्रेन पर भीषण हमला किया है। अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन के मध्य निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में दो रूसी बमवर्षकों ने मिसाइलों की बरसात कर दी। इस हमले में 3 यूक्रेनी बच्चों सहित 9 लोग मारे गए हैं। इससे पूरे शहर में दहशत फैल गई है। यह हमला यूक्रेन के मुख्य शहर डीनिप्रो में एक स्टेशन पर हमला हुआ। राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने रूसी हमले के बाद कहा कि हर शहर में पर्याप्त वायु सुरक्षा की जरूरत है। एक अलग हमले में, यूक्रेन ने कहा कि उसने पहली बार रूसी क्षेत्र में लंबी दूरी के बमवर्षक को मार गिराया है।

 यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, सिनेलनिकोव शहर पर रूस ने निजी घरों को निशाना बनाया। इसमें कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 और आठ साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। तीसरे बच्चे की बाद में अस्पताल में मौत हो गई और कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। क्षेत्रीय राजधानी निप्रो में एक पांच मंजिला इमारत इस हमले की चपेट में आ गई। इससे दो अन्य लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा कि बचाव सेवाएं जारी हैं। मलबे में और लोगों के होने की आशंका है, जिनकी खोज जारी है। चेतावनी ये भी है कि पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।

एक प्रसूति अस्पताल भी आग की चपेट में आ गया

रूस के इस मिसाइल हमले में यूक्रेन का एक प्रसूति अस्पताल भी आ गया। हमले के बाद उसमें आग लग गई। यूक्रेन पिछले कई महीनों से यूरोप और अमेरिका के सामने गुहार लगा रहा है कि उसके पास रूसी मिसाइलों और ड्रोनों को मार गिराने में सक्षम हथियारों की कमी हो रही है। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने यूक्रेन के लिए जल्द और ताजा सैन्य सहायता की महत्वपूर्ण आवश्यकता" की बात की है। इस सप्ताह की शुरुआत में, उत्तरी शहर चेर्निहाइव पर कुछ समय के लिए रूस का सबसे घातक हमला हुआ, जिसमें 18 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। थे क्षेत्रीय नेता ने कहा, तीन इस्कंदर क्रूज मिसाइलों ने शहर के केंद्र के करीब आवासीय इमारतों पर हमला किया।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान में जापानी नागरिकों पर हुआ हमला, एक आतंकी ने विस्फोट कर खुद को उड़ाया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश