1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इस देश में अब जाकर फूटा द्वितीय विश्व युद्ध का बम, जानें हुआ कितना नुकसान

इस देश में अब जाकर फूटा द्वितीय विश्व युद्ध का बम, जानें हुआ कितना नुकसान

 Published : Aug 30, 2024 07:20 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 07:56 pm IST

द्वितीय विश्वयुद्ध को खत्म हुए करीब 79 वर्ष हो गए हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दौरान किसी यूरोपीय देश पर गिराए गए 2 बम अब जाकर फूटे हैं। यह यूरोपीय देश चेक गणराज्य है। पुलिस के अनुसार विस्फोट में किसी तरह की बड़ी क्षति नहीं हुई है।

चेक गणराज्य में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम। - India TV Hindi
चेक गणराज्य में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम। Image Source : AP

प्रागः क्या आप सोच भी सकते हैं कि द्वितीय विश्व युद्ध में गिराया गया बम अब जाकर किसी देश में फूट सकता है, शायद नहीं। मगर यह घटना एक छोटे से यूरोपीय देश में घटित हुई है। यहां द्वितीय विश्व युद्ध में गिराए गए 2 बम फूटे हैं। रॉयटर्स की खबर के अनुसार यह घटना चेक गणराज्य में हुई है। हालांकि इन बमों में अपने आप विस्फोट नहीं हुआ, बल्कि इसका ब्लास्ट कराया गया है। बताया जा रहा है कि चेक पुलिस ने पिछले सप्ताह पोलिश समूह ऑर्लेन (पीकेएन.डब्ल्यूए) में मिले दूसरे विश्व युद्ध के बम का विस्फोट कर दिया है।

दरअसल लिटविनोव रिफाइनरी में नया टैब खोला है, जिसका उत्पादन खोज के बाद से बंद कर दिया था। चेक टीवी फुटेज में शुक्रवार को लाइव दिखाया गया कि किस तरह से यह विस्फोट किया गया। हालांकि इस दौरान किसी तरह की महत्वपूर्ण क्षति नहीं हुई है। चेक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि रिफाइनरी परिसर में विस्फोट स्थल से मिले पहले संकेतों से पता चला है कि कोई महत्वपूर्ण क्षति नहीं हुई है। 

ऐसे किया गया विस्फोट

चेक पुलिस ने सुरक्षित विस्फोट करने के लिए पहले एक प्लेटफॉर्म तैयार किया। इसके बाद द्वितीय विश्वयुद्ध में मिले इन दोनों बमों को फोड़ा गया। इसके लिए पुलिस ने बम के चारों ओर रेत की बोरियों की दीवार बनाई। ताकि नियंत्रित विस्फोट कराया जा सके। पुलिस ने विस्फोट कराने से पहले कई दिनों से इसकी तैयारी की थी। अब जाकर चेक पुलिस ने ओरलेन की लिटविनोव रिफाइनरी में द्वितीय विश्व युद्ध का बम विस्फोट किया। (रायटर्स)

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद पहली बार पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ की हुई मोहम्मद यूनुस से बात, क्या दोस्त बनेंगे दोनों देश


दुनिया में कहां छुपा है 42 लाख किलो से ज्यादा सोना, सुरक्षा में तोपों के साथ तैनात रहती है आर्मी
 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश