1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. अर्जेंटीना के दक्षिण अटलांटिक सागर में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता

अर्जेंटीना के दक्षिण अटलांटिक सागर में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 22, 2025 12:03 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 12:03 pm IST

अर्जेंटीना के दक्षिण अलटालांटिक सागर में भीषण भूकंप की जानकारी सामने आ रही है। यह भूकंप बृहस्पतिवार को रात में दर्ज किया गया।

अर्जेंटीना में भूकंप (फाइल फोटो)- India TV Hindi
अर्जेंटीना में भूकंप (फाइल फोटो) Image Source : AP

ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना): दक्षिण अटलांटिक सागर में बृहस्पतिवार देर रात 7.5 तीव्रता के तेज भूकंप से खलबली मच गई। झटका इतना जबरदस्त था कि लोग दहशत में आ गए। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने दक्षिण अटलांटिक सागर में भीषण भूकंप की यह जानकारी जारी की है। 

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

भूकंप की भयावहता को देखते हुए चिली के अधिकारियों ने अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में सुनामी की आशंका का पता लगाया है। इसके चलते क्षेत्रीय लोगों को सतर्क रहने के लिए परामर्श जारी किया। हालांकि दक्षिण अटलांटिक सागर के निकट स्थित दो देशों चिली और अर्जेंटीना में लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर भेजने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार रात करीब 11 बजकर 16 मिनट पर अर्जेंटीना के दक्षिण पूर्व में 710 किलोमीटर दूर उशुआइया के पास ड्रेक पैसेज में आया।

10.8 किलोमीटर की गहराई में था भूकंप का केंद्र

विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10.8 किलोमीटर की गहराई में था। ड्रेक पैसेज दक्षिण अटलांटिक और दक्षिण प्रशांत महासागरों को जोड़ता है। यह क्षेत्र अत्यंत दुर्गम है। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिल पाई है।(एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।