1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. तूफान Ciaran ने पश्चिमी यूरोप में मचाया हाहाकार, फ्रांस में बिजली गुल, लाखों लोग अंधेरे में, देखें तस्वीरें

तूफान Ciaran ने पश्चिमी यूरोप में मचाया हाहाकार, फ्रांस में बिजली गुल, लाखों लोग अंधेरे में, देखें तस्वीरें

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Nov 02, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 05:18 pm IST

तूफान Ciaran ने पश्चिमी यूरोप में हाहाकार मचाकर रख दिया है। फ्रांस, नीदरलैंड्स, इंग्लैंड सहित पश्चिमी यूरोप के कई देशों में आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। फ्रांस में बिजली गुल हो गई। लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं।

तूफान Ciaran से पश्चिमी यूरोप में जनजीवन प्रभावित।- India TV Hindi
तूफान Ciaran से पश्चिमी यूरोप में जनजीवन प्रभावित। Image Source : AP

Storm Ciaran News: यूरोप में भयानक तूफान आया हुआ है। इस भयानक तूफान का नाम है 'सियारन', जिसने पूरे पश्चिमी यूरोप को अपनी चपेट में ले लिया है। पश्चिमी यूरोप के कई देशों में इस तूफान ने तांडव मचाया है। तूफान के चपेट में कई देशों में आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। फ्रांस में तो लाखों लोग बिना बिजली के अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। कई घरों के शीशे टूट गए, कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। 

12 लाख घरों की बिजली गुल, कई जगह पेड़ उखड़े

जानकारी के अनुसार तूफान सियारन ने पश्चिमी यूरोप को चपेट में ले लिया है। पश्चिमी यूरोप के देशों को चपेट में लेने वाले तूफान सियारन के कारण फ्रांस के अटलांटिक तटीय इलाकों में 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण गुरुवार को कई जगह पेड़ उखड़ गए, घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और करीब 12 लाख फ्रांसीसी घरों में बिजली नहीं आ रही। 

तूफान Ciaran से पश्चिमी यूरोप में जनजीवन प्रभावित।
Image Source : APतूफान Ciaran से पश्चिमी यूरोप में जनजीवन प्रभावित।

160 किमी की गति से चल रही हवाएं, कई देशों में उड़ानें रद्द

तेज़ हवाओं और बारिश ने दक्षिणी इंग्लैंड और चैनल द्वीप समूह को भी प्रभावित किया, जहां 160 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से हवाएं दर्ज की गईं। कॉर्नवाल और डेवोन के तटीय क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने और जलभराव के कारण सुबह यातायात बाधित हो गया जिसके चलते स्कूल भी बंद रहे। चैनल द्वीप समूह के जर्सी, ग्वेर्नसे और एल्डर्नी के हवाई अड्डों से उड़ानें रद्द कर दी गईं। नीदरलैंड की एयरलाइन केएलएम ने आज दोपहर बाद से दिन भर के लिये उड़ानों की आवाजाही पर रोक लगा दी। केएलएम ने देश में चल रही तेज हवाओं की वजह से यह कदम उठाया। 

तूफान Ciaran से पश्चिमी यूरोप में जनजीवन प्रभावित।
Image Source : APतूफान Ciaran से पश्चिमी यूरोप में जनजीवन प्रभावित।

तूफान से हुई इतने जानमाल की क्षति

मौसम वैज्ञानिक एवं ‘येल क्लाइमेट कनेक्शन’ के विज्ञान लेखक बॉब हेन्सन ने बुधवार को कहा, “यह ब्रिटेन और फ्रांस के लिए हर कुछ वर्षों में एक बार आने वाले तूफान जैसा लगता है।” उन्होंने कहा कि सियारन “पीढ़ी में एक बार आने वाला तूफान” बन सकता है। फ्रांस में मौसम संबंधी एक मौत की पहले ही पुष्टि हो चुकी है। परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने कहा कि उत्तरी फ्रांस के अंतर्देशीय ऐसने क्षेत्र में एक ट्रक चालक की उस समय मौत हो गई जब एक पेड़ उसके वाहन से टकरा गया। 

तूफान Ciaran से पश्चिमी यूरोप में जनजीवन प्रभावित।
Image Source : APतूफान Ciaran से पश्चिमी यूरोप में जनजीवन प्रभावित।

फ्रांस के कई इलाकों में ट्रेन सेवाएं रद्द

मौसम विभाग की खबर के मुताबिक ब्रिटैनी तट से लगे इलाकों में हवा की गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। नॉरमंडी तट पर यह 160 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब थी तो इनलैंड में 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। पश्चिमी फ्रांस के कई इलाकों में ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं। ब्यून ने लोगों से घरों में रहने या फिर कम से कम यात्रा के दौरान उन इलाकों में सजग रहने को कहा है जिनके लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। विद्युत प्रदाता ‘एनेडिस’ ने एक बयान में घोषणा की कि तूफान के चलते बृहस्पतिवार सुबह तक लगभग 12 लाख फ्रांसीसी घरों में बिजली काटी गई। पश्चिमी यूरोप के अधिकांश इलाके तूफान की चपेट में घिरे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश