1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पुतिन के आलोचक पॉप स्टार दिमित्री स्विरगुनोव की संदिग्ध मौत! लग्जरी बंगले को लेकर की थी आलोचना

पुतिन के आलोचक पॉप स्टार दिमित्री स्विरगुनोव की संदिग्ध मौत! लग्जरी बंगले को लेकर की थी आलोचना

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Mar 23, 2023 09:22 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 11:48 pm IST

दिमित्री की मौत बर्फीले पानी में डूबने से हुई है। हादसे के वक्त दिमित्री अपने भाई रोमा और दो दोस्तों के साथ थे। इनमें तीन लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है, जबकि दिमित्री के भाई रोमा की तलाश अभी की जा रही है।

पुतिन के आलोचक पॉप स्टार दिमित्री स्विरगुनोव की संदिग्ध मौत! लग्जरी बंगले को लेकर की थी आलोचना- India TV Hindi
पुतिन के आलोचक पॉप स्टार दिमित्री स्विरगुनोव की संदिग्ध मौत! लग्जरी बंगले को लेकर की थी आलोचना Image Source : FILE

Russia News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक और आलोचक पॉप स्टार दिमि​त्री स्विरगुनोव की रहस्यमयी मौत हो गई है। बताया जाता है कि यह पॉप स्टार दिमि​त्री रूस के राष्ट्रपति पुतिन का आलोचक था और अपने गानों में पुतिन की आलोचना करता था। 34 साल के दिमित्री ने अपने गीत में पुतिन के आलीशान बंगले जिसकी कीमत 1.3 अरब डॉलर है, उसकी भी आलोचना की थी। रूस में संगीत की दुनिया में दिमि​त्री को दीमा नोवा के नाम से भी जाना जाता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिमित्री की मौत बर्फीले पानी में डूबने से हुई है। हादसे के वक्त दिमित्री अपने भाई रोमा और दो दोस्तों के साथ थे। इनमें तीन लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है, जबकि दिमित्री के भाई रोमा की तलाश अभी की जा रही है। रूसी समाचार वेबसाइट पीपल टॉक के अनुसार, दीमा नोवा की मौत यारोस्लाव क्षेत्र में रूस की वोल्गा नदी पार करते समय बर्फीले पानी में गिरने से हुई है। दिमित्री की मौत की जानकारी पॉपुलर रूसी बैंड 'क्रीम सोडा' ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। दीमा ने ही इस रूसी बैंड की शुरुआत की थी।

पुतिन के कई आलोचकों की हो चुकी है संदिग्ध मौत

दीमा नोवा की मौत इसलिए सवालोंं के घेरे में है। क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब पुतिन के किसी आलोचक की मौत हुई हो। इससे पहले भी पुतिन के कई आलोचकों की संदिग्ध मौत हो चुकी है। इससे पहले दिसंबर 2022 में ओडिशा के एक होटल में रूसी नेता और कारोबारी पावेल एंटोव की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई थी। इससे ठीक एक दिन पहले एंटोव के सहयोगी और दोस्त बिडेनो उसी होटल के पहली मंजिल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिले थे। पॉवेल ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की आलोचना की थी।

हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। इसके अलावा तेल कंपनी लुकोइल के निदेशक मंडल के अध्यक्ष राविल मैगनॉव की मौत मॉस्को के एक अस्पताल की खिड़की से गिरकर हो गई थी. राविल भी यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आलोचक थे।

Also Read: 

'यूपी में 6 साल से कोई दंगा नहीं हुआ', सीएम योगी आदित्यनाथ ने की कानून व्यवस्था की प्रशंसा

सऊदी प्रिंस ने भारत की दिल खोलकर की अगवानी, पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा, खाड़ी देशों में बढ़ा इंडिया का कद 

इस मुस्लिम देश के सुरक्षा बल में शामिल हुई लड़कियां, चेहरों पर दिखी 'आजादी' की खुशी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश