1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला, मेयर पद के लिए भारतवंशी का पलड़ा भारी

लंदन में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला, मेयर पद के लिए भारतवंशी का पलड़ा भारी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 09, 2023 04:19 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 04:34 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन के मेयर पद के लिए जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है। भारतीय मूल के लंदन के कारोबारी तरुण गुलाटी और पाकिस्तानी मूल के सादिक खान के बीच यह मुकाबला होगा। इस मुकाबले में तरुण गुलाटी का पलड़ा भारी है। हालांकि ​सादिक खान वर्तमान में लंदन के मेयर हैं।

Election: लंदन में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला- India TV Hindi
Election: लंदन में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला Image Source : FILE

London: लंदन में मेयर पद के लिए भारत और पाकिस्तान के मूल के दो प्रत्याशियों के बीच बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। इसमें भारतीय मूल के तरुण गुलाटी लंदन के अगले मेयर बन सकते हैं। पाकिस्तानी मूल के सादिक खान से गुलाटी का मुकाबला है। हालांकि इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। अभी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं। अब लंदन के मेयर पद पर भी भारतीय मूल का प्रत्याशी सुशोभित हो सकता है। दरअसल, लंदन के कारोबारी तरुण गुलाटी ने मई 2024 के मेयर पद के इलेक्शन के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। तरुण गुलाटी ने इस दावेदारी में ये उम्मीद जताई है कि वे लंदन के अगले मेयर बन सकते हैं। 63 वर्षीय गुलाटी बीते महीने अपनी जन्मभूमि भारत में थे। इस दौरान उन्होंने भारत से ही लंदन के मेयर पद की दावेदारी का ऐलान किया था। सादिक खान फिलहाल लंदन के मेयर हैं।

पाकिस्तानी मूल के सादिक खान से होगा मुकाबला

तरुण गुलाटी का मुकाबला पाकिस्तानी मूल के सादिक खान से होगा। तरुण गुलाटी ने कहा कि वे इस बात का प्रयास करेंगे कि लंदन पूरे विश्व की शीर्ष वैश्विक सिटी बनी रहे। एक ऐसा शहर जहां लोग सुरक्षितऔर लोग यहां सुरक्षित और सशक्त महसूस करें और यहां प्रगति के अवसर मौजूद रहें। तरुण गुलाटी ने कहा कि लंदन में निम्न और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। गुलाटी ने उम्मीद जताई कि वह जो विचार पेश करेंगे, उसे मतदाता पसंद करेंगे। बता दें कि तरुण गुलाटी का सामना पाकिस्तानी मूल के मौजूदा मेयर सादिक खान से होगा। 

लंदन में एकजुट रहें सभी, यही रहेगी मेरी कोशिश: गुलाटी

तरुण गुलाटी ने कहा कि बतौर लंदन मेयर वह कोशिश करेंगे कि विभिन्न देशों के लोग जो लंदन में रह रहे हैं, उनके बीच एकजुटता हो और लोगों का लोगों से संबंध हो। साथ ही सस्ती मकान मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता होगा। गुलाटी बतौर निर्दलीय चुनाव में उतरने की योजना बना रहे हैं। वहीं लेबर पार्टी से सादिक खान और कंजर्वेटिव पार्टी से सुजैन हिल दावेदारी पेश करेंगी। सुजैन हिल अगर चुनाव जीत जाती हैं तो वह लंदन की पहली महिला मेयर होंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश