1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 30 मौतों का बदला लेने के लिए यूक्रेन ने मास्को की ओर छोड़े 32 ड्रोन, मगर रूस की सेना ने ज्यादातर को कर दिया धराशाई

30 मौतों का बदला लेने के लिए यूक्रेन ने मास्को की ओर छोड़े 32 ड्रोन, मगर रूस की सेना ने ज्यादातर को कर दिया धराशाई

 Published : Dec 30, 2023 05:29 pm IST,  Updated : Dec 30, 2023 05:29 pm IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज हो गई है। दो दिन पहले रूस ने 18 घंटे तक लगातार यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करके 30 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह रूस की ओर से यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हमला था। अब यूक्रेन भी रूस से बदला लेना चाहता है।

यूक्रेन ने रूस पर किया हमला (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
यूक्रेन ने रूस पर किया हमला (प्रतीकात्मक) Image Source : AP

रूस से 30 मौतों का बदला लेने के लिए यूक्रेन ने एक साथ 32 ड्रोन से हमला कर दिया। मगर रूसी सेना चैतन्य थी। रूस की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन के ज्यादातर ड्रोन को काउंटर अटैक में मार गिराया गया है। हालांकि कई यूक्रेन ड्रोन रूस के अलग-अलग इलाकों में हमला करने में सफल रहे। इससे कई इमारतें धराशाई हो गई। कई लोगों के मलबे में भी दबने की आशंका है। मगर रूस की ओर से किसी की मौत होने या किसी बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं दी गई है। 
 
रूसी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रूस के कई इलाकों में यूक्रेन के कम से कम 32 ड्रोन देखे गये हैं । इससे एक दिन पहले रूस ने पूरे यूक्रेन में 18 घंटों तक हवाई हमले किये थे, जिसमें कम से कम 30 नागरिकों की मौत हो गयी थी । रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि रूस के मॉस्को, ब्रेयांस्क, ओरिओल और कुर्स्क क्षेत्रों में आसमान में इन ड्रोन को देखा गया। बयान में कहा गया है कि इन सभी ड्रोन को वायु रक्षा प्रणाली ने ध्वस्त कर दिया और इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। पश्चिमी रूस के शहरों पर मई के बाद से लगातार ड्रोन हमले हो रहे हैं और रूस के अधिकारी इसके लिये यूक्रेन को जिम्मेदार बताते हैं ।
 

क्रिमिया प्रायद्वीप पर भी हुए हमले

यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी क्षेत्र और क्रिमिया प्रायद्वीप में हुये हमलों की कभी जिम्मेदारी नहीं ली है । हालांकि, रूस के खिलाफ बड़े हवाई हमले , यूक्रेन के शहरों पर हुये भारी हमलों के बाद हुए हैं। मॉस्को की सेना ने शुक्रवार को पूरे यूक्रेन में 122 मिसाइलें और दर्जनों ड्रोन से हमले किये, जिसे वायुसेना के एक अधिकारी ने युद्ध का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया था। हमले में एक प्रसूति अस्पताल, अपार्टमेंट और स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें कम से कम 144 लोग घायल हुये हैं और कई लोग मलबे के नीचे दब गए, जिसकी संख्या अज्ञात है। ​ (एपी) 

यह भी पढ़ें

लाल सागर में उतरे जब "भारत के लाल"...बुरा हुआ हूती विद्रोहियों का हाल, Indian Navy के अभियान से समुद्र में हलचल

श्रीराम लला के आने की खुशी में 22 जनवरी को दिवाली की रोशनी से जगमग होगी दुनिया, अयोध्या से पीएम मोदी का आह्वान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश