1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इस्तांबुल में इजरायली दूतावास को बनाया गया निशाना, इमारत पर बंदूकधारियों ने किया हमला

इस्तांबुल में इजरायली दूतावास को बनाया गया निशाना, इमारत पर बंदूकधारियों ने किया हमला

 Published : Apr 07, 2026 04:06 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 04:53 pm IST

तुर्की के इस्तांबुल में इजरायली दूतावास वाली इमारत के बाहर गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में एक हमलावर मारा गया है जबकि 2 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

One killed, two others injured after gunfight outside Israeli consulate in Istanbul- India TV Hindi
One killed, two others injured after gunfight outside Israeli consulate in Istanbul Image Source : @SAADABEDINE

Israeli Consulate Attack In Istanbul: अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग के बीच तुर्की के इस्तांबुल शहर में इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में एक हमलावर मारा गया है जबकि 2 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले तुर्की टीवी ने रिपोर्ट किया था कि गोलीबारी में 2 हमलावर मारे गए थे, जबकि तीसरे को पकड़ लिया गया था। गोलाबारी में एक पुलिस अधिकारी भी घायल होने की बात भी कही गई है। हमले के बाद आसपास के इलाके को सील कर दिया गया।

हमलावरों के पास थे घातक हथियार 

तुर्की के हैबरतुर्क ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, हमलावर लंबी दूरी तक मार करने वाले घातक हथियार लेकर आए थे। हमलावरों ने इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबाली से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल वाली जगह और आसपास के इलाके को तुरंत सील कर दिया गया है।

शुरू की गई जांच

हमलावरों की पहचान या उनके मकसद के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। तुर्की के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। हैबरतुर्क ने बताया कि ऊंची इमारत के भीतर की मंजिलों पर वाणिज्य दूतावास स्थित है।

मौजूद नहीं थे इजरायली डिप्लोमेट 

राजनयिक सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि कि हमले के वक्त तुर्की में कोई भी इजरायली डिप्लोमेट मौजूद नहीं था। इस्तांबुल के कॉन्सुलेट जनरल और अंकारा स्थित दूतावास में इस समय कोई इजरायली राजनयिक नहीं है।  

हमलावरों के बारे में क्या पता चला?

गृह मंत्री मुस्तफा सिफ्टी ने एक्स पर लिखा कि हमलावर पड़ोसी शहर इजमित से एक किराए की कार में इस्तांबुल आए थे। हमलावरों में से एक का संबंध एक ऐसे समूह से था, जिसे उन्होंने "धर्म का दुरुपयोग करने वाला" बताया, हालांकि उन्होंने उस संगठन का नाम नहीं लिया। इस्लामिक स्टेट समूह ने अतीत में तुर्की में कई जानलेवा हमले किए हैं। हमलावरों में से 2 भाई थे और उनमें से एक का ड्रग्स से जुड़ा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

यह भी पढ़ें:

इजरायली सेना ने चेतावनी देने के बाद ईरान पर बरसा दिए बम, 18 लोगों की मौत; घायल हुए 24 लोग

Explainer: ईरान से पहले भी US Army ने अपने पायलट को बचाने के लिए लॉन्च किया था ऑपरेशन, जानिए क्या था पूरा मिशन

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश