1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली के दक्षिणी समुद्री तट के पास डूबे 2 जहाज, 11 लोगों की हुई मौत; 64 लापता

इटली के दक्षिणी समुद्री तट के पास डूबे 2 जहाज, 11 लोगों की हुई मौत; 64 लापता

 Published : Jun 18, 2024 12:11 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 12:12 pm IST

इटली के दक्षिणी समुद्री तट दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 2 जहाजों के डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई है और 64 लोग लापता हैं। लापता होने वालों में 26 बच्चे भी शामिल हैं।

ships sink off Italy coast (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
ships sink off Italy coast (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE AP

रोम: इटली के दक्षिणी तट पर समंदर में 2 जहाजों के डूबने की वजह से 64 लोग समुद्र में लापता हो गए, जबकि 11 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने एक बयान में हगादसे को लेकर जानकारी दी है। वहीं, एक अन्य हादसे के बारे में जर्मन सहायता समूह ‘रेस्कशिप’ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पहली जहाज दुर्घटना में बचावकर्मियों को इटली के छोटे लैम्पेडुसा द्वीप के पास 10 प्रवासियों के शव मिले हैं। 

जहाज में सवार थे इन देशों के लोग 

लापता लोगों मे 26 बच्चे भी शामिल हैं, ये सभी प्रवासी थे। सहायता समूहों, तटरक्षक अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जहाज लीबिया और दूसरा तुर्किये से रवाना हुआ था। इसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मिस्र और सीरिया के लोग सवार थे।

लगातार होते रहे हैं हादसे 

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार 2014 से अब तक इस जल क्षेत्र में 23,500 से अधिक प्रवासियों की जान जा चुकी है। इस महीने की शुरुआत में लीबिया के समुद्री तट पर 11 शव मिले थे। वहीं पिछले साल तुर्किये से रवाना हुई एक प्रवासी नाव कैलाब्रिया के कट्रो शहर के पास चट्टानों से टकरा गई थी। इस हादसे में 94 लोग मारे गए थे। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल; आरोपी गिरफ्तार

उत्तर कोरिया के सैनिकों ने फिर की हिमाकत, भड़के दक्षिण कोरियाई जवानों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश