1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को में किया अब तक का सबसे घातक हमला, जानें फिर क्या हुआ

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को में किया अब तक का सबसे घातक हमला, जानें फिर क्या हुआ

 Published : Aug 21, 2024 02:25 pm IST,  Updated : Aug 21, 2024 02:25 pm IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार भीषण होती जा रही है। यूक्रेन ने जोरदार हमले करते हुए रूस की राजधानी मॉस्को को निशाना बनाया है। इससे पहले यूक्रेन की सेना ने सेयम नदी पर बने तीनों पुलों को नष्ट कर दिया था।

यूक्रेन ने मॉस्को पर किया ड्रोन अटैक (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
यूक्रेन ने मॉस्को पर किया ड्रोन अटैक (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE AP

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार भयावह होती जा रही है। इस रूसी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन ने 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार मॉस्को पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि रूस ने यूक्रेन के सभी ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मॉस्को ने रातभर में यूक्रेन के 45 ड्रोन नष्ट कर दिए। उसने बताया कि 11 ड्रोन मॉस्को क्षेत्र के ऊपर नष्ट किए गए, 23 ड्रोन ब्रायंस्क क्षेत्र, छह बेलगोरोद, तीन कलुगा और दो कुर्स क्षेत्र में नष्ट किए गए। 

मॉस्को पर हमला करने की सबसे बड़ी कोशिश

मॉस्को के मेयर सर्गेइ सोबियानिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, ‘‘ड्रोन के जरिए मॉस्को पर हमला करने की यह अब तक की सबसे बड़ी कोशिशों में से एक थी।’’ उन्होंने कहा कि राजधानी मॉस्को के आसपास बनाई गई मजबूत रक्षा प्रणाली के कारण सभी ड्रोन नष्ट कर दिए गए। रूस के कुछ सोशल मीडिया चैनल पर वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा ड्रोन को नष्ट करते हुए देखा जा सकता है। ब्रायंस्क क्षेत्र के गवर्नर एलेक्जेंडर बोगोमाज ने कहा कि उनके क्षेत्र पर ‘‘बड़ा’’ हमला किया गया लेकिन 23 ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं। 

सेयम नदी पर बने तीनों पुलों को किया गया नष्ट

इस बीच यहां यह भी बता दें कि,यूक्रेन की सेना ने पश्चिमी रूस में सेयम नदी पर बने तीनों पुलों को या तो नष्ट कर दिया है या क्षतिग्रस्त कर दिया है। रूसी सूत्रों की ओर से यह जानकारी दी गई है। पश्चिमी रूस में यूक्रेन का आक्रमण तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया। रूस के कुर्स्क क्षेत्र में कीव के आक्रमण से युद्ध की दिशा बदल रही है और यूक्रेन की युद्ध से थकी हुई जनता का मनोबल बढ़ रहा है। हालांकि, इस आक्रमण के अंतिम परिणाम की भविष्यवाणी करना अभी संभव नहीं है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूस पर किया गया यह पहला हमला है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी संसद के लिए खरीदी जाएंगी 12 लाख की बिल्लियां, वजह जान रह जाएंगे हैरान

पाकिस्तान से इराक जा रही बस ईरान में दुर्घटनाग्रस्त, 28 यात्रियों की मौत; 23 लोग हुए घायल

पीएम अनवर इब्राहिम ने बता दिया, जाकिर नाइक के खिलाफ भारत ने दिए सबूत तो क्या करेगा मलेशिया?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश