1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: यूक्रेन और ब्रिटेन ने की रूसी फाइटर जेट के अपहरण की कोशिश; रूस ने कर दिया किंजाल मिसाइलों से हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन और ब्रिटेन ने की रूसी फाइटर जेट के अपहरण की कोशिश; रूस ने कर दिया किंजाल मिसाइलों से हमला

 Published : Nov 11, 2025 11:35 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 11:35 pm IST

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन और ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों पर मिलकर रूसी फाइटर जेट के अपहरण की कोशिश का आरोप है। मगर रूस ने किंजाल मिसाइलों से हमला कर साजिश को नाकाम कर दिया।

रूसी फाइटर जेट को छुड़ाने के लिए हाईपरसोनिक मिसाइल दागती रूस।- India TV Hindi
रूसी फाइटर जेट को छुड़ाने के लिए हाईपरसोनिक मिसाइल दागती रूस। Image Source : @MOG_RUSSEN

मॉस्को: रूसी फाइटर जेट MIG-31 के अपहरण की कोशिश कर रहे यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रूस ने इस बाबात मंगलवार को एक सनसनीखेज खुलासे में दावा किया कि उसने यूक्रेन और ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों की साजिश को नाकाम कर दिया, जो एक MIG-31 फाइटर जेट को अपहरण करने की कोशिश कर रही थीं। जवाब में रूसी सेना ने 'किंजाल' (डैगर) हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं, जिन्होंने यूक्रेन के स्टारोकॉस्टियांतिनिव में खुफिया केंद्र और F-16 एयरबेस को नेस्तनाबूद कर दिया।

 

रूसी पायलटों को 30 लाख डॉलर का लालच देकर विमान के अपहरण की कोशिश

रूसी की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने बताया कि यूक्रेन और ब्रिटेन का यह ऑपरेशन 2024 से चल रहा था। इसके तहत यूक्रेनी खुफिया एजेंसी जीयूआर और ब्रिटिश एमआई6 ने मिलकर रूसी पायलटों को 30 लाख डॉलर का लालच दिया। एफएसबी के अनुसार, अपहरणकर्ता MIG-31 को ओडेसा या रोमानिया के नाटो एयरबेस पर ले जाकर मिसाइल दागने की योजना बना रहे थे, ताकि रूस पर उकसावा साबित हो। नेविगेटर को पायलट को जहर देकर मारने का सुझाव भी दिया गया। रूस ने इसे 'रूसी भालू से छेड़छाड़' करार देते हुए चेतावनी दी: "जो भालू से खेलता है, वह उसकी दहाड़ पहले सुनता है।"

रूस ने ध्वस्त किया यूक्रेन का एफ-16 बेस और खुफिया सेंटर

रूस ने अपने फाइटर जेट को छुड़ाने के लिए हमले में किंजाल मिसाइलों से स्टारोकॉस्टियांतिनिव एयरफील्ड को निशाना बनाया, जहां यूक्रेन के नए F-16 जेट तैनात थे। यूक्रेनी एयर फोर्स ने दावा किया कि सभी मिसाइलें रोकी गईं, लेकिन रूसी मीडिया ने वीडियो जारी कर तबाही के सबूत दिए। यह घटना यूक्रेन युद्ध में नया मोड़ ला रही है। रूस ने इसे नाटो की 'युद्ध की तैयारी' बताया, जबकि कीव ने रूसी प्रचार को खारिज किया। सोशल मीडिया पर #RussianBearRoar ट्रेंड कर रहा है, जहां यूजर्स रूस की ताकत की तारीफ कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किंजाल की स्पीड (मैक 10) से बचाव मुश्किल है, जो यूक्रेन के एयर डिफेंस को चुनौती दे रही है। क्या यह हमला युद्ध को और भयावह बनाएगा? अंतरराष्ट्रीय समुदाय सतर्क है।

यह भी पढ़ें

शेख हसीना के बाद अब यूनुस सरकार के खिलाफ भी सड़कों पर उतरे बांग्लादेशी छात्र, पुलिस को करना पड़ा वॉटर कैनन का इस्तेमाल

उद्घाटन के चंद महीने में ही गिर गया चीन का 758 मीटर लंबा पुल, VIDEO ने बीजिंग के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर उठाया सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश