कीव: यूक्रेन ने रूस द्वारा शुक्रवार को कीव के Dnepropetrovsk region में उड़ाए गए अहम पुल का 24 घंटे में बदला ले लिया है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने मॉस्को क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण ईंधन पाइपलाइन को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है। यह पाइपलाइन रूसी सेना को ईंधन की आपूर्ति करती थी। यूक्रेनी खुफिया एजेंसी ने शनिवार को कहा कि यह हमला रूस द्वारा हाल में यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर किए जा रहे बड़े पैमाने के ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में किया गया है।
यूक्रेन ने कहा-रूस को दिया बड़ा झटका
यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग (एचयूआर) ने टेलीग्राम चैनल पर जारी बयान में बताया कि हमला शुक्रवार देर रात किया गया। एजेंसी ने कहा कि यह कार्रवाई रूसी सेना के लिए एक गंभीर झटका है। एचयूआर के अनुसार, उनकी सेनाओं ने ‘कोल्टसेवॉय पाइपलाइन’ को निशाना बनाया। यह 400 किलोमीटर (करीब 250 मील) लंबी पाइपलाइन रियाजान, निजनी नोवगोरोड और मॉस्को की रिफाइनरियों से रूसी सेना को गैसोलीन, डीजल और जेट ईंधन की आपूर्ति करती थी।
एक साल में 30 लाख टन जेट ईंधन की आपूर्ति करती थी पाइपलाइन
रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला रामेन्स्की जिले के पास किया गया, जहां की अवसंरचना को निशाना बनाते हुए तीनों प्रमुख ईंधन लाइनें नष्ट कर दी गईं। एचयूआर ने बताया कि यह पाइपलाइन प्रतिवर्ष लगभग 30 लाख टन जेट ईंधन, 28 लाख टन डीजल और 16 लाख टन गैसोलीन की आपूर्ति करने में सक्षम थी। यूक्रेन का यह कदम रूस द्वारा हाल में Dnepropetrovsk region में यूक्रेनी सेना को सैन्य और अन्य उपकरणों व रशद सप्लाई वाले ब्रिज को हमले में उड़ाने के बाद जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले समय में दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष और भी तेज हो सकता है।
मॉस्को के करीब पहुंचे यूक्रेनी ड्रोन
यूक्रेनी ड्रोन शनिवार को मॉस्को के करीब तक पहुंच गए। रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 180 किलोमीटर दूर इलाकों को यूक्रेनी ड्रोन हमले के चलते खाली कराया गया। कम से कम 50 घरों के निवासियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। (AP)
यह भी पढ़ें