1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन का सनसनीखेज दावा, 11 हजार बच्चों को जबरन उठा ले गया रूस

यूक्रेन का सनसनीखेज दावा, 11 हजार बच्चों को जबरन उठा ले गया रूस

 Published : Nov 28, 2022 09:19 am IST,  Updated : Nov 28, 2022 09:23 am IST

Russia Vs Ukraine War Update: रूस-यूक्रेन युद्ध को 9 महीने से अधिक हो चुके हैं। अभी भी दोनों देशों के बीच भीषण बमबारी जारी है। यूक्रेन और रूस दोनों ही देश एक दूसरे पर घातक हमले कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने रूस पर एक बेहद सनसनीखेज दावा करके पूरी दुनिया के सामने खलबली मचा दी है। यूक्रेन का आरोप है कि रूस उसके देश के 11

रूस-यूक्रेन युद्ध (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : AP

Russia Vs Ukraine War Update: रूस-यूक्रेन युद्ध को 9 महीने से अधिक हो चुके हैं। अभी भी दोनों देशों के बीच भीषण बमबारी जारी है। यूक्रेन और रूस दोनों ही देश एक दूसरे पर घातक हमले कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने रूस पर एक बेहद सनसनीखेज दावा करके पूरी दुनिया के सामने खलबली मचा दी है। यूक्रेन का आरोप है कि रूस उसके देश के 11 हजार से अधिक बच्चों को जबरन उठा ले गया है। जबकि वह रूस नहीं जाना चाहते थे।

यूक्रेन के अभियोजक जनरल एंड्री कोस्टिन ने यह भी आरोप लगाया कि रूस युद्धग्रस्त देश में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले करना जारी रखा है। यह नरसंहार के बराबर है। उन्होंने कहा कि 11 हजार यूक्रेनी बच्चों को जबरन रूस भेज दिया गया था। शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 24 फरवरी से रूसी आक्रमण के बाद उनका कार्यालय 49 हजार से अधिक युद्ध अपराधों की जांच कर रहा है। उन्होंने  बताया कि रूसी सेना के कब्जे वाली हर यूक्रेन की बस्ती में आचरण का एक ही पैटर्न देखा जा रहा है।

भयंकर बिजली कटौती झेल रहा यूक्रेन

रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद युद्ध अपराध के मामलों में 260 लोगों को आरोपी बनाया गया और यूक्रेनी अदालतों द्वारा 13 फैसले किए गए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय तदर्थ न्यायाधिकरण के गठन का आह्वान किया। रूसी हमलों के बाद पूरे यूक्रेन में लाखों लोग ठंड के मौसम में बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। रविवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए आंतरिक मामलों के प्रथम उप मंत्री येवेनी येनिन ने कहा कि रूसी हमलों में अब तक लगभग 32 हजार नागरिक संपत्तियों और 700 से अधिक महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाएं नष्ट हो गईं। येनिन के अनुसार नागरिक संपत्ति मुख्य रूप से निजी घर और आवासीय अपार्टमेंट थे। हमलों में से केवल 3 प्रतिशत सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए। महत्वपूर्ण अवसंरचना सुविधाओं में हवाई क्षेत्र, पुल, तेल डिपो, बिजली स्टेशन आदि प्रभावित हुए। मंत्री ने यह भी बताया कि सात क्षेत्रों की 524 बस्तियों में वर्तमान में बिजली आपूर्ति की समस्या है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश