1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: रूसियों की हवस के लिए चढ़ रही यूक्रेनी महिलाओं की बली, पुतिन के आदेश पर तस्करी कर भेजा जा रहा UAE, अब तक इतनी बनीं शिकार

Russia Ukraine War: रूसियों की हवस के लिए चढ़ रही यूक्रेनी महिलाओं की बली, पुतिन के आदेश पर तस्करी कर भेजा जा रहा UAE, अब तक इतनी बनीं शिकार

 Published : Aug 07, 2022 06:06 pm IST,  Updated : Aug 07, 2022 06:08 pm IST

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच अभी युद्ध जारी है अबतक इस युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो गई है। वही इस देश में लाखों लोग बेघर हो गए हैं। यूक्रेन के लोग अपनी जिदंगी रातों को सड़को पर बिताने के लिए मजबुर हैं। इसी बीच एक परेशानी करने वाली खबर सामने आ रही है।

Russia Ukraine War- India TV Hindi
Russia Ukraine War Image Source : PTI/PEXELS

Highlights

  • 19 साल की लड़की के साथ रेप किया था
  • कई रूसी नागरिक अमीरात ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने के लिए खाड़ी देशों में शरण ले रहे हैं
  • पोलैंड में शरणार्थी कैंपों में अज्ञात लोगों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच अभी युद्ध जारी है अबतक इस युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो गई है। वही इस देश में लाखों लोग बेघर हो गए हैं। यूक्रेन के लोग अपनी जिदंगी रातों को सड़को पर बिताने के लिए मजबुर हैं। इसी बीच एक परेशानी करने वाली खबर सामने आ रही है। रक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि देह व्यापार के लिए यूक्रेनी महिलाओं और बच्चों की तस्करी कर यूएई भेजी जा रही है। आपको बता दें कि फरवरी में रूस के आक्रमण के बाद से लाखों लोग अपना घर छोड़कर कहीं और बस गए हैं और कई अन्य देशों में जाकर शरणार्थी बन गए हैं। ऐसे में शरणार्थियों की तस्करी की चिंता बढ़ गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोलैंड में शरणार्थी कैंपों में अज्ञात लोगों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा कि कैंपों से बच्चों को गायब किया जा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की को आंशका है कि पिछले पांच महीनों में लगभग दो लाख बच्चे लापता हो गए हैं। वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एंड सिक्योरिटी और न्यूयॉर्क सेंटर फॉर फॉरेन पॉलिसी अफेयर्स की एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि लापता हुई महिलाओं और बच्चों की तस्करी कर संयुक्त अरब अमीरात में भेजी गई है। 

क्या रूसी लोगों के लिए तस्करी हो रही है 
कई रूसी नागरिक अमीरात ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने के लिए खाड़ी देशों में शरण ले रहे हैं। यूएई में रूसी जानने वाले लोगों की जरूरत है। आपको बता दें कि यूएई में मानव तस्करी का मामला नया नहीं है। डेली मेल के एक रिपोर्ट में बताया कि प्रवासी श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात और मानव तस्करी के अधिक केंद्रों के रूप में पूर्वी यूरोपीय देशों की भूमिका पर मुख्य है। युद्ध की शुरुआत से ही महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया जाता रहा है

यूएन ने पहली ही चेतावनी दी थी
दोनों देशों के यूद्ध के कारण से पड़ोसी देशों में लोग शरणार्थी बनकर जाने लगे इसे खतरा और मडराने लगा। मीडिया में कुछ ऐसे केस सामने आए थे जो काफी चौकानें वाले थे। पोलैंड में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जो यूक्रेन से भागकर आई 19 साल की लड़की के साथ रेप किया था। वही इस देश में कई सामने केस आए जिसमें अज्ञात लोगों के द्वारा रहने के लिए घर और नौकरी दिलाने का वादा किया था। ऐसे ही लालच देकर अन्य देशों  के लिए यूक्रेनी महिलाओं की तस्करी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश