1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ussia Ukraine News: रूसी तेल डिपो पर हमले को लेकर टिप्पणी से जेलेंस्की का इनकार

ussia Ukraine News: रूसी तेल डिपो पर हमले को लेकर टिप्पणी से जेलेंस्की का इनकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2022 02:31 pm IST,  Updated : Apr 02, 2022 02:31 pm IST

फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार में जेलेंस्की ने कहा-  'वह सर्वोच्च कमांडर के तौर पर जो आदेश देते हैं, उस पर किसी के साथ चर्चा नहीं करते।'

Zelensky denies comment on attack on Russian oil depot- India TV Hindi
Zelensky denies comment on attack on Russian oil depot   Image Source : FILE PHOTO

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी तेल डिपो पर हमले का आदेश देने के सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार में जेलेंस्की ने कहा-  'वह सर्वोच्च कमांडर के तौर पर जो आदेश देते हैं, उस पर किसी के साथ चर्चा नहीं करते।'

इससे पहले यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने मॉस्को के उन आरोपों का खंडन किया था, जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन के दो हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को बेल्गोरोद स्थित तेल डिपो पर हमला किया।

बता दें, बेल्गोरोद के गवर्नर ने कहा था कि, 'डिपो पर हुए हमले में दो कर्मचारी घायल हुए हैं, लेकिन रूसी मीडिया ने तेल कंपनी रोसनेफ्त के बयान का हवाला देते हुए किसी के भी घायल होने की खबर से इनकार किया है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश