1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. एम्सटर्डम में इजरायली फुटबाल प्रशंसकों पर हिंसक हमला, 5 लोग घायल और 62 गिरफ्तार

एम्सटर्डम में इजरायली फुटबाल प्रशंसकों पर हिंसक हमला, 5 लोग घायल और 62 गिरफ्तार

 Published : Nov 08, 2024 04:22 pm IST,  Updated : Nov 08, 2024 04:22 pm IST

एम्सटर्डम में चल रहे फुटबाल मैच के दौरान इजरायल के फुटबाल प्रशंसकों पर हमला होने की जानकारी सामने आ रही है। यह हमला यहूदी विरोधी विचारधारा वाले लोगों की ओर से किया गया। घटना में 5 लोग घायल हो गए और 62 गिरफ्तारियां हुई हैं।

एम्सटर्डम में बवाल के बाद सक्रिय पुलिस (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
एम्सटर्डम में बवाल के बाद सक्रिय पुलिस (प्रतीकात्मक) Image Source : AP

एम्सटर्डम: एम्सटर्डम में फुटबाल मैच के दौरान बड़ा बवाल होने की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां फुटबाल प्रशंसक यहूदियों को निशाना बनाकर हमला किया गया। इसमें कई इजरायली घायल हो गए हैं। एम्सटर्डम पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि फुटबॉल मैच के बाद यहूदी विरोधी दंगाइयों ने इजरायली समर्थकों पर हमला किया, जिसके बाद 5 लोग घयाल हो गए। उन्हें पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि इस घटना के संबंध में 62 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उसने हिंसा की अलग-अलग घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात हुई हिंसा में घायल हुए लोगों और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। इससे पहले एम्सटर्डम की महानगरपालिका, पुलिस और अभियोजन कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एजेक्स और मैकाबी तेल अवीव टीमों के बीच खेला गया यूरोपा लीग का मैच “ बहुत ही व्यवधानपूर्ण रहा, जिसमें मैकाबी के समर्थकों को निशाना बनाकर हिंसा की कई घटनाएं हुईं। 

निशाने पर हैं यहूदी

गाजा और लेबनान में हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के भीषण पलटवार करने के चलते दुनिया भर में यहूदी इस्लामिक कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। एम्सटर्डम से पहले, ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस में भी यहूदियों पर हमले हो चुके हैं। कई बार तो उन पर चाकू और अन्य धारदार हथियार से हमला करके निशाना बनाया गया है। अब एम्टर्डम मैच के दौरान इजरायली फुटबाल प्रेमियों पर यह हमला हुआ है। (एपी) 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश