1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूं ही नहीं कोई व्लादिमीर पुतिन बन जाता है... गरीबी देखी, मीटिंग में लेट जाना पसंद, रूसी राष्ट्रपति के बारे में आपको ये बातें नहीं पता होंगी

यूं ही नहीं कोई व्लादिमीर पुतिन बन जाता है... गरीबी देखी, मीटिंग में लेट जाना पसंद, रूसी राष्ट्रपति के बारे में आपको ये बातें नहीं पता होंगी

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Dec 26, 2022 02:07 pm IST,  Updated : Dec 26, 2022 02:37 pm IST

Vladimir Putin Interesting Facts: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पूरी दुनिया में एक मजबूत शख्सियत के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने केजीबी से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज देश के राष्ट्रपति हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन- India TV Hindi
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन Image Source : AP

दुनिया के ताकतवर देशों में शुमार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम बड़ी शख्सियतों में शामिल है। या ये कहें, कि पूरी दुनिया रूस को पुतिन के नाम से जानती है, तो कुछ गलत नहीं होगा। वह लंबे वक्त से इस देश पर शासन कर रहे हैं। उनकी बोल्ड पर्सनैलिटी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी रहती है। दुनिया का सुपर पावर देश अमेरिका भी पुतिन के कहे शब्दों पर सोच विचार करने को मजबूर हो जाता है। पुतिन का पूरा नाम व्लादिमीर व्लादमिरोविच पुतिन है और उनका जन्म यूएसएसआर के समय रूस के लेनिनग्राड में हुआ था, जो अब सेंट पीटर्सबर्ग के नाम से जाना जाता है। वह रूस का राष्ट्रपति बनने से पहले रूसी खुफिया अधिकारी थे। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।

तो चलिए अब पुतिन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जान लेते हैं-

  • पुतिन वर्कआउट करना काफी पसंद करते हैं।
  • पुतिन ने 11 साल की उम्र में जूडो की प्रैक्टिस करना शुरू किया था। इसमें उनके पास ब्लैक बेल्ट है। इसके 3 साल बाद महज 14 साल की उम्र में उन्होंने सांबो (रूसी मार्शल आर्ट्स) पर ध्यान देना शुरू किया।
  • पुतिन का शुरुआती जीवन बेहद साधारण तरीके से गुजरा। बचपन में वह छोटे से अपार्टमेंट में रहा करते थे। 
  • वकालत की डिग्री हासिल करने के बाद पुतिन केजीबी में प्रशासनिक पद पर काबिज हुए। उन्होंने छद्म नाम प्लाटोव से मॉस्को के फॉरन इंटेलिजेंस इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की।
  • केजीबी में काम करना छोड़ने के बाद पुतिन 1994 में डिप्टी मेयर के पद पर आए। मेयर का पद छोड़ने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति के कर्मचारी के रूप में काम किया। इसके बाद 1999 में वह रूस के प्रधानमंत्री बन गए।
  • पुतिन पहली बार 7 मई, 2000 में रूस के राष्ट्रपति बने थे। इसके लिए उन्होंने बकायदा चुनाव लड़ा था और अपने करीबी प्रतिद्विंदी को 53 फीसदी वोट से मात दी थी। 
  • पुतिन को बीटलेस इंग्लिश रॉक बैंड काफी पसंद है। उनका पसंदीदा गाना यस्टरडे है। ये बात खुद पुतिन ने एक ब्रिटिश फोटोग्राफर को बताई थी। 
  • पुतिन अब काफी बड़े घर में रहते हैं, जिसे पुतिन पैलेस के नाम से जाना जाता है।  
  • पुतिन को दो बार 2014 और 2021 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
  • पुतिन को जानवरों से बेहद प्यार है। उनके पास कई पालतू कुत्ते हैं। 
  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक बार ऑनलाइन कॉमिक्स सीरीज सुपर पुतिन में दिखाई दिए थे, जो लोगों को आतंक से लड़ने में मदद करती है।
  • उन्हें सुपर स्पीड कार चलाने का भी काफी शौक है। उन्होंने एक बार 150 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से फॉर्मूला वन रेस कार चलाई थी।
  • रूसी राष्ट्रपति की जर्मन भाषा पर बहुत अच्छी पकड़ है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश