1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन के जापोरिज़्ज़िया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूस ने किया बड़ा हमला, हुआ भारी नुकसान

यूक्रेन के जापोरिज़्ज़िया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूस ने किया बड़ा हमला, हुआ भारी नुकसान

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 03, 2025 05:36 pm IST,  Updated : Aug 03, 2025 07:05 pm IST

रूसी सेना ने यूक्रेन के जापोरिज्जिया परमाणु केंद्र के पास घातक हमला किया है। इस दौरान कई गांवों में आसपास भारी नुकसान पहुंचा है। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं।

जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पॉवर प्लांट (फाइल)- India TV Hindi
जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पॉवर प्लांट (फाइल) Image Source : AP

कीवः रूसी सेना ने यूक्रेन के जापोरिज़्ज़िया न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाते हुए उसके सुविधा केंद्र पर हमला किया है। इसमें कई लोगों के घायल होने और बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह हमला मुख्य न्यूक्लियर सेंटर से सिर्फ 1200 मीटर की दूरी पर हुआ। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा निगरानी एजेंसी (आईएईए) ने भी जापोरिज्जिया पर रूसी हमले की पुष्टि की है। इसमें इसके सुविधा केंद्र को काफी नुकसान पहुंचा है। 

आरबीसी यूक्रेन न्यूज के अनुसार रूसी सेना इस क्षेत्र पर लगातार गोला-बारूद दागते हुए आवासीय इलाकों को निशाना बना रही है। जापोरिज़्ज़िया क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख इवान फेडोरोव ने टेलीग्राम पर बताया कि रात भर दुश्मन ने कई गांवों पर हमला किया। वेसेलियंका में रूसी गोलेबारी से कई मकान ध्वस्त हो गए जबकि अन्य को नुकसान पहुंचा। 

कई जगहों पर विस्फोटों से लगी आग

रूसी हमले के चलते कई जगह हुए विस्फोटों के बाद आग लग गई। स्थानीय दमकल कर्मियों ने जल्दी ही बुझा दिया। सौभाग्य से इस हमले में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ। रिचने गांव में भी कई निजी घर दुश्मन के हमले की चपेट में आए। इसमें एक 56 वर्षीय व्यक्ति घायल हुआ है और उसे सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जा रही है। कुल मिलाकर, जापोरिज़्ज़िया जिले की स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि रूसी हमले लगातार नागरिक इलाकों पर जारी हैं।

जापोरिज़्ज़िया पर रूसी हमले का इतिहास

जापोरिज़्ज़िया क्षेत्र पर गत 18 जुलाई को  रूसी सेना ने स्ट्राइक ड्रोन से सबसे बड़ा हमला किया था। इस हमले में जापोरिज़्ज़िया के बाहरी इलाकों में गैर-आवासीय भवनों को गंभीर नुकसान पहुंचा और आग लगी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ। उस समय दक्षिणी रक्षा बलों के प्रवक्ता व्लादिस्लाव वोलोशिन ने बताया था कि यूक्रेनी सेना ने ओरिखिव शहर के पास कई ठिकानों को पुनः हासिल कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश