1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1.50 लाख के पार

ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1.50 लाख के पार

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2020 11:13 am IST,  Updated : Oct 11, 2020 11:13 am IST

ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई है। हालांकि देश में संक्रमण के मामले अब कम हो रहे हैं।

ब्राजील में कोरोना...- India TV Hindi
ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख के पार Image Source : AP

रियो डि जिनेरियो: ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई है। हालांकि देश में संक्रमण के मामले अब कम हो रहे हैं। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,50,198 हो गई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार मृतकों की यह संख्या अमेरिका के बाद दूसरी सर्वाधिक बड़ी संख्या है।

ब्राजील में पिछले डेढ़ माह से संक्रमण के मामले कुछ कम हुए हैं। पिछले सात दिन में 598 लोगों की मौत हुई है जो मई के बाद मृतकों की सबसे कम संख्या है।

बीते 24 घंटे में ब्राजील में संक्रमण के 26 हजार 749 मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 50.08 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका और भारत के बाद दूसरे नंबर पर है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश