1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको: शहर में गोलीबारी से 11 लोगों की मौत

मेक्सिको: शहर में गोलीबारी से 11 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2016 12:50 pm IST,  Updated : Sep 04, 2016 12:50 pm IST

स्यूदाद विक्टोरिया: राजमार्ग पर सैनिकों और मादक पदार्थों के संदिग्ध तस्कर गिरोह के सदस्यों के बीच गोलीबारी में एक राहगीर महिला समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गयी। मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि

mexico- India TV Hindi
mexico

स्यूदाद विक्टोरिया: राजमार्ग पर सैनिकों और मादक पदार्थों के संदिग्ध तस्कर गिरोह के सदस्यों के बीच गोलीबारी में एक राहगीर महिला समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गयी। मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि टेक्सास, लारेडो के बाहर राजमार्ग के करीब नुऐवो लारेडो में यह गोलीबारी हुयी। यह अमेरिका और मैक्सिको के बीच पर्यटन और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण राजमार्ग है।

तामाउलिपास प्रांत की सरकार के बयान के मुताबिक राजमार्ग पर यह सशस्त्र टकराव कल सुबह शुरू हुआ, जिसमें सैनिकों ने आठ संदिग्ध अपराधियों को मार गिराया। गोलीबारी के बाद सैनिकों ने उनके ट्रक से उच्च क्षमता वाले हथियार जब्त कर लिये।

उन्होंने बताया कि इसके करीब एक घंटे बाद उसी स्थान के करीब फिर गोलीबारी हुई, जिसमें दो संदिग्ध अपराधी मारे गये। इसके साथ ही इस गोलीबारी में वहां अपनी कार से गुजरने वाली एक महिला की भी मौत हो गयी। राजमार्ग को कल शाम से बंद कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश