1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. टेक्सास में ट्रक से टकराई बस 12 लोगों की मौत, 3 घायल

टेक्सास में ट्रक से टकराई बस 12 लोगों की मौत, 3 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 30, 2017 11:54 am IST,  Updated : Mar 30, 2017 11:54 am IST

यूवाल्डे: दक्षिण-पश्चिमी टेक्सास में एक राजमार्ग पर एक चर्च से लोगों को घर वापस लेकर जा रही एक छोटी बस एक पिकअप ट्रक से टकरा गई जिससे 12 लोगों की मौत हो गई और तीन

12 people killed three injured in Texas truck collision- India TV Hindi
12 people killed three injured in Texas truck collision

यूवाल्डे: दक्षिण-पश्चिमी टेक्सास में एक राजमार्ग पर एक चर्च से लोगों को घर वापस लेकर जा रही एक छोटी बस एक पिकअप ट्रक से टकरा गई जिससे 12 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गये। टेक्सास के लोक सुरक्षा विभाग के सार्जेंट कॉनरेड हीन और चर्च के एक बयान के अनुसार उत्तरी यूवाल्डे काउंटी में गार्नर स्टेट पार्क के बाहर यूएस 83 पर अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे दोनों वाहनों में टक्कर हुई। बस में कुल 14 लोग सवार थे और ट्रक में केवल चालक सवार था।

जिस जगह पर दुर्घटना हुई वह क्षेत्र सैन एंटोनिया से करीब 120.7 किलोमीटर की दूसरी पर है। हीन ने कल बताया कि बस के दो अन्य यात्री और पिकअप ट्रक का चालक घायल हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस टक्कर के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के प्रवक्ता टेरी विलियम्स ने बताया कि बोर्ड ने जांचकर्ताओं को घटनास्थल पर भेजा है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने कहा कि वह और उनकी पत्नी सेसिलिया ने पीड़ितों एवं उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। टेक्सास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश