1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: क्या डोनाल्ड ट्रंप वहम की बीमारी के शिकार हैं...?

VIDEO: क्या डोनाल्ड ट्रंप वहम की बीमारी के शिकार हैं...?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 30, 2017 10:52 am IST,  Updated : Mar 30, 2017 10:52 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता संभाले 100 से ज़्यादा दिन हो चुके हैं और इस दौरान उन्हें लेकर कई तरह के क़िस्से सामने आए हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर

donald trump- India TV Hindi
donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता संभाले 100 से ज़्यादा दिन हो चुके हैं और इस दौरान उन्हें लेकर कई तरह के क़िस्से सामने आए हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लगता है कि शायद ट्रंप को वहम की बीमारी है।

इस वीडियो में ट्रंप की अधिकारियों के साथ कुछ बैठक दिखाई गई हैं जिसमें वह अपने सामने रखी चीज़ें बार-बार इधर से उधर रखते नज़र आ रहे हैं।

सोशल मीडिया ट्वीटर पर वायरल हुए इस वीडियो को दस हज़ार से ज़्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है और काफी लोगों का मानना है कि ट्रंप OCD बीमारी के शिकार हैं।

मनोविज्ञान में इस स्थिति को Obsessive–compulsive disorder (OCD) के नाम से जाना जाता है। Obsessive compulsive disorder(ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर) एक चिंता और वहम की बीमारी है जिसमे कुछ गैरजरूरी विचार या आदतें किसी इंसान के दिमाग में कुछ इस तरह जगह बना लेते हैं कि वह इंसान चाहकर भी उन पर काबू नहीं कर पाता। आपका दिमाग किसी एक बात को बार बार सोचता रहेगा  या फिर आप किसी एक काम को बार बार करते रहेंगे जब तक आपके मन को चैन नहीं मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश