1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भीड़ ने लड़की को जिंदा जलाया, VIDEO में दिखी दरिंदगी

भीड़ ने लड़की को जिंदा जलाया, VIDEO में दिखी दरिंदगी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 02, 2015 03:16 pm IST,  Updated : Jun 02, 2015 03:21 pm IST

ग्वाटेमाला: उत्तरी अमेरिका के ग्वाटेमाला में हत्या की आरोपी 16 साल लड़की को भीड़ ने सरेआम बेरहमी से पीट-पीट कर जला दिया। लगभग 250 लोगों की तदाद ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन लोगो

भीड़ ने लड़की को...- India TV Hindi
भीड़ ने लड़की को बेरहमी से पीट कर जिंदा जलाया

ग्वाटेमाला: उत्तरी अमेरिका के ग्वाटेमाला में हत्या की आरोपी 16 साल लड़की को भीड़ ने सरेआम बेरहमी से पीट-पीट कर जला दिया। लगभग 250 लोगों की तदाद ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन लोगो में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। 23 मई को हुई यह घटना ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी से लगे रियो ब्रावो गांव की है। भीड़ की इस दरिंदगी का वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल साइट्स और वॉट्सअप पर वायरल हो रहा है।

इस लड़की पर 68 साल के एक टैक्सी ड्राइवर कार्लेस एनरीक गोन्जालेज नॉर्जिया को लूटकर हत्या करने का आरोप था। ड्राइवर की हत्या को अजांम देते वक्त लड़की अपने बाइकर गैंग के साथ मौजूद थी। वहां से भागने की कोशिश में लड़की गुस्साई भीड़ के हाथ लग गई, जिसके बाद भीड़ ने बेहरमी से पीट-पीटकर पहले उसे अधमरा कर आग से जला दिया।

वीडियो के कई दृश्य बेहद खौफनाक और परेशान करने वाले हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की को जिंदा जलते देखने वालों में महिलाएं और कम उम्र के बच्चे भी थे, लेकिन किसी ने भी लड़की के पक्ष में आवाज तक नहीं उठाई और लड़की को जिंदा जल कर मरने दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश