1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Twitter पर 20 लाख लोगों ने देखा NFL फुटबॉल मैच

Twitter पर 20 लाख लोगों ने देखा NFL फुटबॉल मैच

 Written By: IANS
 Published : Sep 18, 2016 07:49 am IST,  Updated : Sep 18, 2016 07:49 am IST

20 लाख से ज्यादा लोगों ने गुरुवार रात एनएफएल फुटबॉल मैच ट्विटर पर देखा, जबकि 4.8 करोड़ लोगों ने यह मैच टीवी पर देखा।

20 lakh viewers watched nfl football match on twitter- India TV Hindi
20 lakh viewers watched nfl football match on twitter

न्यूयॉर्क: 20 लाख से ज्यादा लोगों ने गुरुवार रात एनएफएल फुटबॉल मैच ट्विटर पर देखा, जबकि 4.8 करोड़ लोगों ने यह मैच टीवी पर देखा। एनएफएल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, "अकेले गुरुवार रात का खेल, ट्विटर पर 21 लाख लोगों ने देखा। इसके अलावा औसतन किसी भी वक्त ट्विटर पर 2,43,000 लोग एनएफएल का मैच देख रहे होते हैं।"

वहीं, सीबीएस और एएफएल नेटवर्क जो इस गेम का प्रसारण कर रहा है, उसे औसतन 1.54 करोड़ दर्शक मिले।

बयान में कहा गया है, "गुरुवार रात का मैच ट्विटर पर औसतन 2,43,000 लोगों ने देखा और हरेक दर्शक ने औसतन 22 मिनट यह मैच देखा।" इन आकंड़ों से ट्विटर के शेयरों को भी फायदा हुआ है और शुक्रवार को उसमें चार फीसदी से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली।

गुरुवार का खेल ट्विटर पर प्रसारित किए जाने वाले 10 मैचों में से पहला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश