1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. OMG! 24 साल की लड़की ने की 68 साल के बुज़ुर्ग से शादी, निकले दादाजी

OMG! 24 साल की लड़की ने की 68 साल के बुज़ुर्ग से शादी, निकले दादाजी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2016 08:38 am IST,  Updated : Oct 04, 2016 08:38 am IST

अमेरिका में एक अजीब-ओ-ग़रीब क़िस्सा सामने आया है। फ़्लोरिडा की 24 साल की एक लड़की ने 68 साल के करोड़पति से शादी की लेकिन तीन महीने बाद पता चला कि वो दरअसल उसके पिता के

Girl gets married with her grandpa- India TV Hindi
Girl gets married with her grandpa

अमेरिका में एक अजीब-ओ-ग़रीब क़िस्सा सामने आया है। फ़्लोरिडा की 24 साल की एक लड़की ने 68 साल के करोड़पति से शादी की लेकिन तीन महीने बाद पता चला कि वो दरअसल उसके पिता के पिता हैं यानी उसके दादाजी हैं।

ये लड़की जब हाई स्कूल में थी तब प्रेगनेंट हो गई थी। जब ये बात उसने अपने पिता को बताई तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। फिर वह अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी और घर चलाने के लिए एक क्लब में डांसर बन गई।

इस बीच एक डेटिंग साइट पर उसकी मुलाक़ात इस बुज़ुर्ग से हो गई और फिर दोनों साथ रहने लगे। कुच महीने पहले ही दोनों ने शादी कर ली। एक दिन जब दोनों बैठकर एल्बम देख रहे थे तभी लड़की की नज़र एक तस्वीर पर पड़ी। उसने अपने पति से जब इस तस्वीर के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह उसका बेटा है। ये सुनकर लड़की सकते में आ गई क्योंकि ये शख़्स तो उसका पिता है।

बहरहाल दोनों ने तय किया कि वे तलाक नहीं लेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका रिश्ता काफी मज़बूत है।

बुज़ुर्ग का कहना है कि ये उनकी तीसरी सादी है। पहली शादी आर्थिक तंगी के कारण टूट गई थी। उन्होंने बताया कि वह लॉटरी का टिकट ख़रीदने लगे और एक दिन लॉटरी निकल गई और वह करोड़पति बन गए।

उन्होंने बताया कि जब वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ धूमते फिरते थे तब लगता था कि इसका चेहरा कुछ जाना पहचाना है लेकिन ये नहीं पता था कि मेरी पोती ही निकलेगी।

इस जोड़े ने अपने नाम नहीं बताए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश