1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में 6.4 तीव्रता का भूकंप

अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में 6.4 तीव्रता का भूकंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 21, 2016 11:17 am IST,  Updated : Nov 21, 2016 11:17 am IST

ब्यूनस आयर्स: पश्चिमी अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान जान माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। अर्जेंटीना के भूकंप

6.4 magnitude earthquake in chile and argentina- India TV Hindi
6.4 magnitude earthquake in chile and argentina

ब्यूनस आयर्स: पश्चिमी अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान जान माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

अर्जेंटीना के भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि सैन जुआन प्रांत में स्थानीय समयानुसार कल शाम पांच बजकर 57 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र 130 किलोमीटर गहराई में था। चिली के सरकारी राष्ट्रीय आपातकालीन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि वहां भूकंप की तीव्रता 6.5 दर्ज की गई।

भूकंप के झटके आटाकामा, कोक्विंबो, वाल्पाराइसो, ओ होगिंस और सैंटियागो मेट्रो क्षेत्र में महसूस किए गए. सैन जुआन में थोड़े समय के लिए फोन सेवाएं बाधित हो गई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश