न्यूयार्क: अमेरिका में रहने वाली एक नौ साल की भारतीय लड़की ने जब ओबामा दंपति को रायते के साथ अपने हाथ का 'गरम मसाला' कुनिया बर्गर खिलाया तो राष्ट्रपति और उनकी पत्नी अंगुलियां चाटते रह गए।
अमेरिका के इलिनॉइस से आई श्रेया दरअसल उन 55 नन्हे कुक्स में शामिल थी, जिन्हें चौथे सालाना किड्स स्टेट डिनर में हिस्सा लेने के लिए व्हाइट हाउस आने का न्योता मिला था। इस प्रतियोगिता में एक ऐसी रेसिपी तैयार करनी थी, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो।
अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल को श्रेया की बनाई रेसिपी काफी पसंद आई और उसे इलिनॉइस राज्स का विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही श्रेया को मिशेल ओबामा के साथ लंच करने के लिए निमंत्रण भी मिला।