अपनी जीत के बाद एक वेबसाइट से बात करते हुए श्रेया ने कहा, "मैंने बचपन से अपनी मां और दादी को कई अच्छी रेसिपी बनाते देखा है, जिसमें वे इंडियन ट्विस्ट डाल देते हैं। मैं तीन साल की उम्र से उनकी खाना पकाने में मदद कर रही हूं। मुझे चॉपिंग करना, किचन साफ करना बहुत पसंद है।"
बड़े होकर फार्मासिस्ट बनने की इच्छा रखने वाली श्रेया ने बताया कि इस खास बर्गर की रेसिपी उन्होंने अपनी दादी के साथ मिलकर सोची थी, क्योंकि दोनों को ही सैंडविच पसंद है। श्रेया के बर्गर में गरम मसाले के साथ साथ जीरा, अदरक और सिरैनो चिली का भी स्वाद था।