अमेरिका के पेनसिलवेनिया राज्य में इन दिनों के एक बेबी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल इस बेबी के मस्तिष्क में एक ट्यूमर था जिसे ऑपरेशन के ज़रिए नहीं निकाला जा सकता था। इस बीच सितंबर में फ़िलाडालफिया में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पोप फ़ांसिस ने इस बच्ची का सिर चूमा और उसी दिन से उसके ट्यूमर का आकार धटने लगा।
डेली मेल के अनुसार बच्ची की मां क्रिस्टन मैसिऑनटोनियो के अनुसार बेबी की तबियत अब लगातार ठीक होती जा रही है और वह इशारे से चीज़ें भी बताने लगी है।

बच्ची का एक भाई है जिसका नाम डॉमिनिक है और दिलचस्प बात ये है कि जिस गार्ड ने किस के लिए बच्ची को उठाया था उसका नाम भी डॉमेनिको था। बच्ची के माता-पिता ने पॉप के किस को दैवीय चमत्कार बताया है। बच्ची के अगस्त और सितंबर में किए गए MRI में बहुत फर्क आ गया है।
बच्ची के पिता जोय ने कहा कि पिछले साल तक हम दहशत में जीते थे लेकिन अब हम उसके साथ जीवन बिताएंगे। 'मुझे लगता है कि ये ईश्वर का चमत्कार है। मेरा पक्का यक़ीन है कि पॉप ख़ुदा के पैग़ंबर हैं।'