1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उत्तर कोरिया के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं: निक्की हेली

उत्तर कोरिया के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं: निक्की हेली

 Written By: IANS
 Published : Mar 09, 2017 04:50 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 04:50 pm IST

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने उत्तर कोरिया को लेकर सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद कहा कि उत्तर कोरिया के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं।

Nikki Haley | AP Photo- India TV Hindi
Nikki Haley | AP Photo

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने उत्तर कोरिया को लेकर सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद कहा कि उत्तर कोरिया के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं। हेली ने कहा कि अमेरिका अभी इस बात पर विचार कर रहा है कि वह उत्तर कोरिया के निरंतर मिसाइल परीक्षणों के मुद्दे पर उससे कैसे निपटे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि अमेरिका को किम जोंग उन को गंभीरता से लेने से पहले उत्तर कोरिया की सकारात्मक गतिविधियों को देखना होगा और कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव को कम करने के तरीकों पर चर्चा करनी होगी।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के बुधवार को किए गए मिसाइल परीक्षण पर सुरक्षा परिषद की बैठक के तुरंत बाद हेली ने संयुक्त राष्ट्र में जापान के स्थाई प्रतिनिधि एवं राजदूत कोरो बेशो और संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण कोरिया के स्थाई प्रतिनिधि और राजदूत चो ते-युल के साथ संयुक्त चर्चा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश