1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको में घात लगाकर किए तीन हमलों में पांच की मौत, 12 मरीन घायल

मेक्सिको में घात लगाकर किए तीन हमलों में पांच की मौत, 12 मरीन घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 26, 2018 11:28 am IST,  Updated : Mar 26, 2018 11:28 am IST

उत्तरी मेक्सिको के सीमावर्ती शहर में मरीन दश्तों पर घात लगाकर किये गये हमलों में एक मरीन और चार संदिग्ध बंदूकधारी मारे गये हैं। कल और आज हुए हमलों में करीब 12 मरीन घायल हुए हैं।

mexico- India TV Hindi
mexico

मेक्सिको सिटी: उत्तरी मेक्सिको के सीमावर्ती शहर में मरीन दश्तों पर घात लगाकर किये गये हमलों में एक मरीन और चार संदिग्ध बंदूकधारी मारे गये हैं। कल और आज हुए हमलों में करीब 12 मरीन घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि टेक्सस से सटे हुए शहर नुएवो लारेडो में मरीनों पर तीन बार घात लगाकर हमला किया गया। (इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूंकप, सुनामी की चेतावनी जारी )

मरीन ने जवाबी कार्रवाई की और पहले हमले में एक बंदूकधारी मारा गया और तीन अन्य घायल हो गए। मदद के लिए भेजे गए एक अन्य गश्ती दल पर भी हमला किया गया, जिसमें एक मरीन की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

तीसरा हमला मरीन अड्डे के बाहर किया गया। इस हमले में तीन बंदूकधारी मारे गए। मेक्सिको नौसेना ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारियों ने नकली मरीन वर्दी पहन रखी थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश