1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूंकप, सुनामी की चेतावनी जारी

इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूंकप, सुनामी की चेतावनी जारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 26, 2018 11:13 am IST,  Updated : Mar 26, 2018 11:13 am IST

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आज तड़के 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। हालांकि थोड़ी ही देर बाद चेतावनी वापस ले ली गयी।

6.4 magnitude earthquake in indonesia- India TV Hindi
6.4 magnitude earthquake in indonesia

जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आज तड़के 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। हालांकि थोड़ी ही देर बाद चेतावनी वापस ले ली गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि ज़लज़ला बांडा समंदर में जमीन की सतह से करीब 171 किलोमीटर नीचे आया। (साइबेरिया के शॉपिंग मॉल में आग लगने से 37 लोगों की मौत, कई लापता )

इंडियन ओशन सुनामी वार्निंग एंड मिटिगेशन सिस्टम (आईओटीडब्ल्यूएमएस) ने शुरू में सुनामी की चेतावनी जारी की थी। आईओटीडब्ल्यूएमएस ने दूसरे बुलेटिन में कहा कि हिन्द महासागर के देशों को कोई खतरा नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश