1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने आईएस के 4 आतंकवादियों पर इनाम घोषित किया

अमेरिका ने आईएस के 4 आतंकवादियों पर इनाम घोषित किया

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2015 12:50 pm IST,  Updated : May 06, 2015 12:50 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिकी प्रशासन ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार प्रमुख आतंकवादियों के बारे में किसी भी तरह की सूचना या जानकारी देने वाले को दो करोड़ की धनराशि इनाम देने की घोषणा की

अमेरिका ने आईएस के 4...- India TV Hindi
अमेरिका ने आईएस के 4 आतंकवादियों पर इनाम घोषित किया

वाशिंगटन: अमेरिकी प्रशासन ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार प्रमुख आतंकवादियों के बारे में किसी भी तरह की सूचना या जानकारी देने वाले को दो करोड़ की धनराशि इनाम देने की घोषणा की है। आईएस ने इराक और सीरिया के बड़े भूभाग पर कब्जा कर रखा है।

अमेरिकी विदेश विभाग आईएस के चार आतंकवादियों अब्द अल-रहमान मुस्तफा अल-कादुली, अबु मोहम्मद अल-अदनानी, तरखान तयुमुराजोविक बतिरशविलि और तारिक बिन-अल-तहर बिन अल फलीह अल-अवनि अल-हर्जी का सुराग ढूंढ रही है, जिसकी मदद से उन तक पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को विदेश विभाग से जारी एक बयान के हवाले से जानकारी दी कि अल-कादुली इराक में अल कायदा के नेता अबु मुसाब अल-जरकावी का सहयोगी भी रह चुका है। 2012 में जेल से छूटने के बाद वह आईएस में शामिल हो गया और सीरिया से गुट का संचालन कर रहा है।

अल-अदनानी संगठन का आधिकारिक प्रवक्ता है, बतिरसविलि संगठन का वरिष्ठ कमांडर है, जबकि अल हर्जी सीरिया और तुर्की के सीमावर्ती क्षेत्र का नेता है और संगठन के आत्मघाती हमलावरों का प्रमुख है।

बीते साल अमेरिकी राजकोष विभाग ने चारों आतंकवादियों को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश