1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका की 50 सफल महिलाओं की सूची में 2 भारतवंशी

अमेरिका की 50 सफल महिलाओं की सूची में 2 भारतवंशी

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 08:42 pm IST,  Updated : May 29, 2015 08:42 pm IST

न्यूयार्क: मशहूर आर्थिक पत्रिका फोर्ब्स की अमेरिका की अपने मेहनत के बल पर सर्वाधिक सफल हुई 50 महिलाओं की सूची में दो भारतवंशियों को भी शामिल किया गया है। सूची में भारत में जन्मी 60

अमेरिका की 50 सफल...- India TV Hindi
अमेरिका की 50 सफल महिलाओं की सूची में 2 भारतवंशी

न्यूयार्क: मशहूर आर्थिक पत्रिका फोर्ब्स की अमेरिका की अपने मेहनत के बल पर सर्वाधिक सफल हुई 50 महिलाओं की सूची में दो भारतवंशियों को भी शामिल किया गया है। सूची में भारत में जन्मी 60 वर्षीया नीरजा सेठी को 14 स्थान दिया गया है। लंदन में जन्मी एक अन्य भारतवंशी 54 वर्षीय जयश्री उल्लाल को सूची में 30वां स्थान मिला है।

पत्रिका के मुताबिक सेठी के पास जहां 1.1 अरब डॉलर की संपत्ति है, वहीं उल्लाल के पास 47 करोड़ डॉलर संपत्ति है।

सूची में पहले स्थान पर थेरानॉस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलीजाबेथ एनी होम्स को रखा गया है, जिसके पास 4.5 अरब डॉलर संपत्ति है।

नीरजा सेठी दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा है। उन्होंने 1980 में अपने पति भारत देसाई के साथ सूचना प्रौद्योगिकी परामर्श एवं आउटसोर्सिग कंपनी सिंटेल स्थापित की थी।

जयश्री उल्लाल नई दिल्ली में पली-बढ़ी हैं। वह 2008 में कैलीफोर्निया की कंप्यूटर नेटवर्किं ग कंपनी अर्सिता नेटवर्क्‍स की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बन गईं। कंपनी में उनकी 10 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है।

फोर्ब्स ने अमेरिका में अपने बल बूते सफल होने वाली महिलाओं की यह पहली सूची जारी की है, जिसमें ओप्रो विनफ्रे, मैडोना, नोरा रोबर्ट्स जैसी हस्तियों को भी शामिल किया गया है। साथ ही 50 महिलाओं की इस सूची में 15 ऐसी महिलाएं हैं, जिनमा जन्म अमेरिका से बाहर हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश