1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटा अमेरिका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 18, 2016 07:02 am IST,  Updated : Jun 18, 2016 07:03 am IST

आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अमेरिका में भी जोरो-शोरों से शुरू हो गई है।

international yoga day- India TV Hindi
international yoga day

वाशिंगटन: आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अमेरिका में भी जोरो-शोरों से शुरू हो गई है। योग दिवस को मनाने के लिए अमेरिकी इसकी तैयारी में लग गए हैं। पूरे अमेरिका में योग दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है।

अमेरिकी राजधानी के कैपिटोल हिल से लेकर न्यूयार्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय तक देश के कई शहरों में योग कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है। अमेरिकी लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और वह योग को स्वस्थ एवं दुरुस्त रहने का एक प्रभावी तरीका मानते हैं।

दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जग्गी वासुदेव उर्फ ‘सद्गुरू’ ‘सत्त विकास लक्ष्यों के लिए योग’ विषय पर एक चर्चा और पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में गायिका तान्या वेल्स एक संगीत प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में पूर्व मिस अमेरिका नोना दावुलुरी भी हिस्सा लेंगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश