1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कश्मीर हिंसा पर अमेरिका ने कहा- ये भारत का आंतरिक मामला

कश्मीर हिंसा पर अमेरिका ने कहा- ये भारत का आंतरिक मामला

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2016 06:59 am IST,  Updated : Jul 12, 2016 06:59 am IST

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, कि अमेरिका ने इस मुद्दे पर भारत से बात नहीं की है क्योंकि यह भारत का आंतरिक मामला है।

Kashmir violence- India TV Hindi
Kashmir violence

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा कि कश्मीर भारत का एक आंतरिक मामला है और सभी पक्षों को हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में भड़के तनाव का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए।

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने कश्मीर में भारतीय बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की खबरें देखी हैं और हम हिंसा से चिंतित हैं। हम सभी पक्षों को शांतिपूर्ण समाधान ढूंढ़ने की दिशा में काम करने को प्रोत्साहित करते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ने इस मुद्दे पर भारत से बात नहीं की है क्योंकि यह भारत का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा, हमने बात नहीं की है । यह भारत सरकार का आंतरिक मामला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश