1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाक के आंतकी पनाहगाह रिश्तों पर असर डालते हैं: अमेरिका

पाक के आंतकी पनाहगाह रिश्तों पर असर डालते हैं: अमेरिका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 18, 2016 09:01 am IST,  Updated : Jun 18, 2016 09:02 am IST

पेंटागन ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवादियों की पनाहगाहों की मौजूदगी बने रहने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में पाकिस्तान की अक्षमता से अमेरिका और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंध प्रभावित होते हैं।

pentagon- India TV Hindi
pentagon

वाशिंगटन: हाल ही में पेंटागन ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवादियों की पनाहगाहों की मौजूदगी बने रहने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में पाकिस्तान की अक्षमता से अमेरिका और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंध प्रभावित होते हैं। पेंटागन ने बीते शुक्रवार कांग्रेस को अफगानिस्तान पर अपनी छमाही रिपोर्ट भेजी, जिसमें कहा गया, अमेरिका लगातार पाकिस्तान के साथ उन कदमों के बारे में स्पष्ट रहा है, जो उसे सुरक्षा का माहौल सुधारने और आतंकियों एवं चरमपंथी समूहों को सुरक्षित ठिकाने न मिलने देने के लिए उठाने चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया कि इसकी वजह से सुरक्षा एवं अफगानिस्तान में स्थिरता पर पाकिस्तान के साथ अमेरिका की वार्ता तो प्रभावित होती ही है, साथ ही साथ सुरक्षा सहयोग जैसे अन्य मुद्दों की चर्चा के दौरान अमेरिका-पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंध पर भी असर पड़ता है। अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। परिणामस्वरूप, पेंटागन ने 30 सितंबर को खत्म होने वाले मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए गठबंधन सहयोग कोष के तहत पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की राशि रोक रखी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश