1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने तालिबान को दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

अमेरिका ने तालिबान को दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 28, 2016 12:22 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 12:22 pm IST

अमेरिका ने बुधवार को कहा कि तालिबान ने जो अफगानिस्तान सरकार के साथ शांति वार्ता खारिज की है उसे उसके परिणाम भुगतने होंगे।

taliban
- India TV Hindi
taliban

वाशिंगटन: अमेरिका ने बुधवार को कहा कि तालिबान ने जो अफगानिस्तान सरकार के साथ शांति वार्ता खारिज की है उसे उसके परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिका ने यह भी कहा कि पाकिस्तान उसके पड़ोसियों को खतरा पैदा करने वाले आतंकवादियों से निपटें।

अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि रिचर्ड ओल्सन ने हाउस फॉरेन रिलेशंस कमेटी के सदस्यों से कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तालिबान ने वार्ता की मेज पर आने से इनकार कर दिया है, इसलिए हमारा यह मानना है कि उसे इस निर्णय के परिणाम भुगतने होंगे।

यह पूछे जाने पर कि तालिबान को वार्ता की मेज पर लाने के लिए पाकिस्तान क्या कर रहा है, ओल्सन ने कहा, हम लंबे समय से इस बात पर पाकिस्तानियों की बेरूखी को लेकर चिंता जताते रहे हैं कि वे जिस दृढ़ता से उनके देश में नुकसान पहुंचाने वाले आतंकवादियों से निपटते हैं, उसी तरह वे पड़ोसियों को खतरा पैदा कर रहे आतंकवादियों के पीछे पडे। हमारा मानना है कि अब समय आ गया है जब उन्हें एक बहुत रणनीतिक एवं मौलिक चयन करने की आवश्यकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश