1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने दी उत्तर कोरिया जाने वाले अपने नागरिकों को चेतावनी

अमेरिका ने दी उत्तर कोरिया जाने वाले अपने नागरिकों को चेतावनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2017 11:47 am IST,  Updated : May 10, 2017 11:47 am IST

अमेरिका ने उत्तर कोरिया में अपने चौथे नागरिक की गिरफ्तारी के बाद उत्तर कोरिया की यात्रा करने के बारे में अपने नागरिकों को सख्त चेतावनी जारी की है।

america- India TV Hindi
america

वाशिंगटन: अमेरिका ने उत्तर कोरिया में अपने चौथे नागरिक की गिरफ्तारी के बाद उत्तर कोरिया की यात्रा करने के बारे में अपने नागरिकों को सख्त चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उस देश में अमेरिकी नागरिकों पर गिरफ्तारी का गंभीर खतरा है और उन्हें कानून प्रवर्तन प्रणाली के तहत लंबे समय की हिरासत में लिया जा सकता है। (ट्रंप ने FBI निदेशक जेम्स कोमी को किया बर्खास्त)

इसमें कहा गया है, यह कानून प्रवर्तन प्रणाली लोगों की उन गतिविधियों पर अनावश्यक रूप से कठोर सजा देती है, जिन्हें अमेरिका में अपराध नहीं माना जाता। साथ ही यह प्रणाली अमेरिकी नागरिकों के साथ डीपीआरके के युद्धकाल के कानून के अनुसार व्यवहार करती है। उल्लेखनीय है कि आधिकारिक केसीएनए समाचार एजेंसी ने बताया कि अमेरिकी नागरिक किम हाक सांग को शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के लिये हिरासत में लिया गया है। समाचार एजेंसी ने बताया कि वह व्यक्ति प्योंगयांग विश्वविद्यालय के विग्यान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (पीयूएसटी) में काम करता था।

पिछले 10 साल के दौरान उत्तर कोरिया में कम से कम 16 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने अकेले वहां की यात्रा करने वालों और संगठित टूर में वहां जाने वालों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश