1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के पोर्न स्टार के साथ प्रेम संबंधों को लेकर सामने आया एक और सच

ट्रंप के पोर्न स्टार के साथ प्रेम संबंधों को लेकर सामने आया एक और सच

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 31, 2018 11:22 am IST,  Updated : Jan 31, 2018 11:22 am IST

व्यस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टॉर्मी डैनियल्स ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किसी भी तरह के प्रेम संबंध होने की खबरों को आज खारिज कर दिया।

Another truth that came out of love relationship with Trump...- India TV Hindi
Another truth that came out of love relationship with Trump porn star

न्यूयॉर्क: व्यस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टॉर्मी डैनियल्स ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किसी भी तरह के प्रेम संबंध होने की खबरों को आज खारिज कर दिया। पिछले कई दिनों से अभिनेत्री और ट्रंप के बीच वर्ष 2006 में कथित यौन संबंध होने की खबरें हैं।(इस शख्स ने गलती से कूड़ेदान में फेंके 12 लाख रुपए, फिर हुआ ये )

ट्रंप की वर्ष 2006 में ही उनकी तीसरी और मौजूदा पत्नी मेलानिया से शादी हुई थी।  स्टॉर्मी के वकील ने इस पर विस्तृत जानकारी दिए बिना केवल बयान की पुष्टि की है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस’ के बाद स्टॉर्मी डैनियल्स जिनका असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है वह एबीसी के टीवी शो ‘‘जिम्मी किम्मेल लाइव’’ में नजर आएंगी।

बहरहाल, ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन ने भी दोनों के बीच किसी भी तरह के प्रेम संबंधों की बात को नाकारा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश