1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Coronavirus: अमेरिका में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया एप्पल कर्मचारी

Coronavirus: अमेरिका में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया एप्पल कर्मचारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 03:53 pm IST

लॉस एंजलिस में एक एप्पल कर्मचारी के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति एप्पल के कल्वर सिटी कार्यालय में कार्यरत था।

Coronavirus: अमेरिका में...- India TV Hindi
Coronavirus: अमेरिका में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया एप्पल कर्मचारी

सैन फ्रांसिस्को: लॉस एंजलिस में एक एप्पल कर्मचारी के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति एप्पल के कल्वर सिटी कार्यालय में कार्यरत था। एप्पल के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारे कल्वर सिटी कार्यालय में टीम का एक सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। जब व्यक्ति आखरी बार कार्यालय में था, तब उसमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दिए थे। वर्तमान में वह अपने आवास में ही एकांतवास में है।"

एप्पल प्रवक्ता ने आगे कहा, "हमरा मानना है कि यह हमारे वैश्विक समुदाय के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। हमारे विचार दुनिया में कोविड-19 से प्रभावित व्यक्ति (मरीज) के साथ-साथ इससे लड़ रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स और रिसर्चर्स के साथ है।"

कार्यालय परिसर में एप्पल कर्मचारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए सतर्क किया गया है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश