1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में बैंक धाखाधड़ी, पाकिस्तानी मूल के लोग गिरफ्तार

अमेरिका में बैंक धाखाधड़ी, पाकिस्तानी मूल के लोग गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2020 03:07 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 03:07 pm IST

अमेरिका में पिछले दो साल में 35 लाख डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में अभियोजकों ने सात लोगों को आरोपी बनाया है

Bank Fraud in US three Pakistani Arrested- India TV Hindi
Bank Fraud in US three Pakistani Arrested Image Source : PTI

वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले दो साल में 35 लाख डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में अभियोजकों ने सात लोगों को आरोपी बनाया है और उनमें से कई पाकिस्तान मूल के हैं। अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने बताया कि आरोपियों में से पांच लोगों को सोमवार कोनव ल,, गिरफ्तार कर लिया गया है । 

अमेरिका के न्यूजर्सी की एक संघीय अदालत में दायर की गई आपराधिक शिकायत में उन सभी पर एक योजना के नाम पर बैंक धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है । इन लोगों ने कई प्रमुख बैंकों को धोखा देने के लिए सैकड़ों फर्जी खातों का इस्तेमाल किया, जिससे 35 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ। 

न्याय मंत्रालय के अनुसार जिन लागों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाये गये हैं उनमें राणा शार :36:, अवैस दार (32), शमशेर फारूक (26), हबीब माजिद (34), नावीद आरिफ (42), अली अब्बास (38) तथा अर्म अयाज (36) शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश